परितोष त्रिपाठी की उत्तराखंड में हुई 'हल्दी' सेरेमनी, वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे पंकज त्रिपाठी

टीवी के पॉपुलर एक्टर-कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में, उनकी हल्दी सेरेमनी से एक तस्वीर सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

परितोष त्रिपाठी की उत्तराखंड में हुई 'हल्दी' सेरेमनी, वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे पंकज त्रिपाठी

छोटे पर्दे के फेमस कलाकार और 'मामा जी' के नाम से मशहूर कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी (Paritosh Tripathi) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बिहार के गोपालगंज के रहने वाले परितोष को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की मीनाक्षी से प्यार हुआ है। 9 दिसंबर 2022 को उत्तराखंड की पहाड़ियों में कपल की हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया, जहां बॉलीवुड के 'कालीन भैया' यानी पंकज त्रिपाठी भी होने वाले दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

paritosh tripathi

हाल ही में, परितोष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी हल्दी सेरेमनी की फोटो शेयर की थी, जिसमें एक्टर-कॉमेडियन और उनकी होने वाली पत्नी मीनाक्षी पूरी तरह से हल्दी में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। इस मौके पर जहां परितोष पीले रंग के कुर्ते और सफेद पायजामे में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी होने वाली दुल्हनिया पीले और लाल रंग के कॉम्बिनेशन का लहंगा पहने दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को खुले बालों और फ्लोरल ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था। फोटो में पंकज को कपल के पीछे खड़े होकर उन्हें आशीर्वाद देते हुए देखा जा सकता है। परितोष की हल्दी में पंकज की पत्नी भी शरीक हुई थीं।

paritosh tripathi

परितोष की इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, जहां कॉमेडियन के फैंस उनपर अपना प्यार बरसा रहे हैं, वहीं कई सेलेब्स ने भी होने वाले वर-वधू को शुभकामनाएं दी हैं। टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, कुब्रा सैत, चारू मल्लिक, विक्रांत सिंह और पंकज त्रिपाठी ने कमेंट के जरिए कपल को बधाई दी है।

cmt

cmt

जानकारी के लिए बता दें कि परितोष देवभूमि उत्तराखंड की हसीन वादियों में अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं। 8 दिसंबर 2022 को कपल की मेहंदी और संगीत सेरमनी का आयोजन किया गया था, जहां रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, गीता कपूर और पंकज त्रिपाठी जैसे सेलेब्स शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स की मानें, तो परितोष की शादी में सासंद और स्टार रवि किशन भी शामिल हो सकते हैं।

paritosh tripathi

आपको बता दें कि परितोष छोटे पर्दे के पॉपुलर स्टार हैं। उन्हें 'मामा जी' के नाम से घर-घर में जाना जाता है। उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म 'काशी इन सर्च ऑफ गंगा' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वह 'हंसी का तड़का', 'न बोले तुम न मैंने कुछ कहा' जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि, उन्हें असली पहचान किड्स डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' में निभाए गए उनके किरदार 'मामा जी' से मिली थी। 

paritosh tripathi

फिलहाल, हमें परितोष की शादी की तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको उनकी हल्दी रस्म की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.