गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने राजकुमार राव को विश किया बर्थडे, लिखा- 'रसोड़े में कौन था?...'

अभिनेता राजकुमार राव (Rajkumar Rao) ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekha) ने अपने बॉयफ्रेंड को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने राजकुमार राव को विश किया बर्थडे, लिखा- 'रसोड़े में कौन था?...'

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkumar Rao) ने 31 अगस्त 2020 को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके फेंस और तमाम सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इन सबके बीच राजकुमार राव के दिल की सबसे करीब और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekha) ने अपने बॉयफ्रेंड को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में। 

दरअसल, पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड राजकुमार राव की तीन फोटोज शेयर की। पहली फोटो में राजकुमार राव हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं, और दूसरी तस्वीर में वह गॉगल्स पहने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, तीसरी फोटो में वह विंटर ड्रेस में नजर आ रहे हैं।

इन फोटोज को शेयर करते हुए पत्रलेखा ने लिखा, ''खूबसूरत दिल वाले गोल्डन बॉय को हैप्पी बर्थडे। रसोड़े में कौन था? मुझे यह बताने के लिए शुक्रिया।'' एक्ट्रेस के इस अंदाज को बहुत पसंद किया जा रहा है। यहां आपको ये बता दें कि पिछले कुछ दिनों फेमस टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया का एक मैशअप वीडियो 'रसोड़े में कौन था?' सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें: रवि किशन की लव स्टोरी: 11वीं क्लास में ही एक्टर को हो गया था प्यार, कुछ ऐसी है प्रेम कहानी) 

राजकुमार राव ने कोरोना काल में हुए लॉकडाउन में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम बिताया था। दोनों एक-दूसरे को पिछले 4 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी 2014 में आई फिल्म 'सिटी लाइट' के दौरान शुरू हुई थी। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ने कभी अपना रिलेशनशिप छिपाया नहीं है। दोनों अक्सर साथ हॉलीडे पर जाते रहते हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के ऐसे भाई-बहनों की जोड़ियां जो दिखते हैं एक-दूसरे की कार्बन कॉपी) 

पत्रलेखा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन राजकुमार राव से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। इसके पहले उन्होंने 23 अगस्त 2020 को गणपति बप्पा की फोटोज शेयर की थीं। खास बात ये है कि इन तस्वीरों को राजुकमार राव ने भी शेयर किया था। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि दोनों ने एकसाथ गणपति बप्पा का पूजन किया था। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे तलाक, जिनसे बर्बादी के कगार पर पहुंच गए थे अभिनेता)  

वर्कफ्रंट की बात करें तो, राजकुमार तेलुगू फिल्म 'हिट' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। इसमें राजकुमार का दमदार रोल देखने को मिलेगा। वहीं, पत्रलेखा की बात करें तो उन्होंने हंसल मेहता की हिंदी फिल्म सिटी लाइट्स से डेब्यू किया था। इसके अलावा वह फिल्म 'बदनाम गली' और 'नानू की जानू' में नजर आई थीं। तो आपको ये जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: राजकुमार राव, पत्रलेखा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.