advt
कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ से इन दिनों पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। सुरक्षा के चलते भारत देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है। सभी सेलिब्रिटी भी सेल्फ क्वारनटीन (Self Quarantine) में हैं। फिल्म और सीरियल की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है, लेकिन घर में रहते हुए भी सितारे लगातार सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव हैं, साथ ही अपनी हर एक्टिविटी फैंस तक शेयर कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekha) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, तो आइए देखें वीडियो।
advt
गौरतलब है कि इन दिनों कई सेलेब्स तो घर के काम कर रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं, जो पुरानी तस्वीरों को जरिए अपने गोल्डन डेज़ को याद कर रहे हैं। राजकुमार अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लॉकडाउन में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को पिछले 4 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी 2014 में आई फिल्म 'सिटी लाइट' के दौरान शुरू हुई थी। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ने कभी अपना रिलेशनशिप छिपाया नहीं है। दोनों अक्सर साथ हॉलीडे पर जाते रहते हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप)
advertisement
advt
इस वीडियो में राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड़ पत्रलेखा के बाल काटते और सवांरते नजर आ रहे हैं तो वहीं, पत्रलेखा भी राजकुमार का सहयोग कर रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए पत्रलेखा ने लिख है कि जहाँ चाह वहाँ राह। इस वीडियो को देखकर दोनों लोगों के आपसी प्यार को समझा जा सकता है। (ये भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना से पहले इन 7 हिरोइनों से अफेयर में रह चुके हैं अक्षय कुमार, यहां जानें आखिर कौन थीं वो)
बता दें कि इसके पहले पत्रलेखा ने अपनी पुरानी हॉट फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसे देखकर राजकुमार भी इम्प्रेस हो गए। तस्वीर में पत्रलेखा ने व्हाइट बिकिनी में अपनी फोटो शेयर की है। पत्रलेखा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'समुद्र को मिस कर रही हूं, हमेशा एक वाटर बेबी रही हूं।' इस फोटो के लिए उन्होंने क्रेडिट राजकुमार राव को दिया है। पत्रलेखा की इस फोटो को देखकर राजकुमार खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कॉमेंट किया, 'और मैं सोचूं कि आज इतनी गर्मी क्यों हो रही है, अब पता चला।' (ये भी पढ़ें: टीवी कपल करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर हो गए अलग? सामने आई ये जानकारी)
advt
राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले इनकी फिल्म मेड इन चाइना रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ बोमन ईरानी और मौनी रॉय जैसे सितारे नजर आए थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता हासिल नहीं हुई थी। राजकुमार अब अपनी फिल्म रुहीआफ्जा को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में राजकुमार के अलावा जाह्नवी कपूर काम कर रही हैं। राजकुमार इसके अलावा फिल्म छलांग, बधाई दो और चुपके चुपके रीमेक में काम कर रहे हैं।
advertisement
advt
वैसे, आपको पत्रलेखा और राजकुमार राव की जोड़ी कैसी लगती है? हमें इस बारे में जरुर बताएं। साथ ही, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।
advt
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Get App
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Choose your device Android or IOS (Apple)
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Loading...