पवित्रा पुनिया-एजाज खान ने अपनी सगाई की तस्वीरें कीं शेयर, एक्टर ने खास अंदाज में किया प्रपोज

स्टार कपल पवित्रा पुनिया और एजाज खान ने अपनी सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी पुष्टि कर दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पवित्रा पुनिया-एजाज खान ने अपनी सगाई की तस्वीरें कीं शेयर, एक्टर ने खास अंदाज में किया प्रपोज

एंटरटेनमेंट की दुनिया के पॉपुलर लव बर्ड्स पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और एजाज खान (Eijaz Khan) इन दिनों अपनी गुपचुप सगाई को लेकर खबरों में हैं। अभिनेत्री ने 4 अक्टूबर 2022 को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर साझा करके सभी को हैरान कर दिया था। अब कपल ने अपनी सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी पुष्टि कर दी है। 

PAVITRA

'बिग बॉस 14' के घर से शुरू हुई पवित्रा पुनिया और एजाज खान की प्रेम कहानी अब तक जारी है। दोनों के फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब दोनों ने अपने रिश्ते को एक कदम बढ़ाते हुए सगाई कर ली है। 4 अक्टूबर 2022 को कपल ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट में अपनी इंगेजमेंट मोमेंट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, इनमें दोनों को एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती हुई बेहद खुश दिख रही हैं।

pavitra

pavitra

pavitra

pavitra

(ये भी पढ़ें: शाहरुख खान से अमिताभ बच्चन तक, एक-दूसरे के पड़ोसी हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स)

इसके साथ एजाज खान ने कैप्शन में लिखा है, ''बेबी, अगर हम सही समय का इंतजार करते रहे, यह कभी नहीं आने वाला है। मैं आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने वादा करता हूं। क्या आप मुझसे शादी करोगी? उन्होंने 'हां' कहा।" #eijazkhan #pavvitrapunia #taken #official #03/10/22।'' इस पर कमेंट करते हुए पवित्रा ने लिखा है, ''प्रभु हमें बुरी नजर से बचाएं, हमारे बीच सिर्फ प्यार, प्यार और प्यार हो।''

pavitra

कुछ महीनों पहले 'ईटाइम्स' से बातचीत में पवित्रा ने एजाज के साथ शादी के बंधन में बंधने की योजना के बारे में बात की थी। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, “एजाज़ और मैं दोनों मजबूत हैं। इसलिए शुरू में एक साथ रहना काफी मुश्किल था। बेशक, किसी भी अन्य जोड़े की तरह हम भी बहुत बहस करते हैं। जब हम लड़ते हैं, तो आस-पास के सभी लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। यह इतना बुरा है (हंसते हुए!) हमें एक-दूसरे को खोने का डर रहता है। समय के साथ हम समझ के उस स्तर पर पहुंच गए हैं, जहां हम जानते हैं कि यही सच है। हम साथ रहना चाहते हैं, तो लड़ने की क्या बात है? समय के साथ आप बढ़ना सीखते हैं और हमने यह सीखा है।"

EIJAZ KHAN-PAVITRA PUNIA

अपनी शादी को लेकर लगातार अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा था, “शादी एक रिश्ते के लिए अंतिम प्रक्रिया है। हमारे रिश्ते को समझाना मुश्किल है, लेकिन यह शादी से कम नहीं है। हम कागज पर हस्ताक्षर करने के इच्छुक हैं और हम इस साल भी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, हम इस समय काम में काफी व्यस्त हैं। मैं 'इश्क की दास्तान' के साथ टीवी पर लौट आई हूं। एजाज भी ओटीटी और फिल्मों की खोज कर रहे हैं। हम जानते हैं कि हमें अंततः शादी करनी है, लेकिन अभी के लिए हमने पारस्परिक रूप से अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। हम साथ हैं और यह शादी से कम नहीं है। किसी को और क्या चाहिए?”

EIJAZ KHAN-PAVITRA PUNIA

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा बेटी वामिका की फोटो क्लिक करने के लिए पैपराजी पर हुईं नाराज, यूजर ने कहा- 'घमंडी')

पवित्रा अपनी पर्सनल लाइफ और अपने फेल हुए रिश्तों को लेकर हमेशा से ही ओपन रही हैं। वह 'बिग बॉस 13' के प्रतियोगी पारस छाबड़ा और 'बिग बॉस 15' के प्रतियोगी प्रतीक सहजपाल के साथ रिश्ते में थीं। उन्होंने होटल बिजनेसमैन सुमित माहेश्वरी से भी शादी की थी, हालांकि उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। पवित्रा बेहतर भविष्य के लिए अपनी गलतियों से सीखने में विश्वास करती हैं। इंटरव्यू में यह पूछे जाने पर कि क्या उनका वर्तमान संबंध हमेशा के लिए है, इस पर उन्होंने जवाब दिया था, "निश्चित रूप से। गलतियां आपको बहुत कुछ सिखाती हैं और आपको एक बेहतर इंसान बनाती हैं। मेरे अपने हिस्से के रिश्ते रहे हैं और उनकी असफलता ने मुझे सिखाया है कि क्या नहीं दोहराना है। मैंने वास्तव में इन पिछले दो वर्षों में विश्लेषण किया है कि क्या गलत हुआ, मैं कहां सही हो सकती थी और मुझे क्या नहीं दोहराना चाहिए। यह मेरे लिए रोज का काम है।"

EIJAZ KHAN-PAVITRA PUNIA

उन्होंने आगे कहा था, "मुझे किसी भी चीज़ का पछतावा नहीं है। मेरे अतीत या मेरे असफल रिश्तों का भी नहीं। जो हुआ मेरी किस्मत में था। यह काम नहीं कर रहा था। मैं एक आध्यात्मिक व्यक्ति हूं और मैं ब्रह्मांड और ऊर्जा में विश्वास करती हूं। इसलिए, मुझे लगता है कि आपके जीवन में होने वाली हर चीज में सुंदरता होती है।"

EIJAZ KHAN-PAVITRA PUNIA

(ये भी पढ़ें: 'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट्स की फीस: सुंबुल तौकीर से टीना दत्ता तक, जानें कितना चार्ज ले रहे सेलेब्स)

फिलहाल, हम पवित्रा पुनिया और एजाज खान को शादी के बंधन में बंधते हुए देखने का इंतजार नहीं कर सकते। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.