भोजपुरी स्टार पवन सिंह की नेट वर्थः आलीशान बंगले और लाखों की गाड़ियों के मालिक हैं सिंगर

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के 'पावर स्टार' पवन सिंह आलीशान बंगले और लाखों की गाड़ियों के मालिक हैं। आइए जानते हैं एक्टर की टोटल नेट वर्थ कितनी है।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की नेट वर्थः आलीशान बंगले और लाखों की गाड़ियों के मालिक हैं सिंगर

इन दिनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरह लोगों के दिलों पर राज कर रही है। भोजपुरी फिल्मों को भी लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है। एक तरह से कहा जाए, तो भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों अपनी सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही है।

pawan singh

जिस तरह से बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं, उसी तरह से भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर्स पर भी लाखों लोग अपनी जान छिड़कते हैं। आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां, भोजपुरी इंडस्ट्री की जान-शान और मान पवन सिंह (Pawan Singh) के लाखों ही नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस हैं। आए दिन पवन अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री से खूब नाम और पैसा कमाया है। तो चलिए जान लेते हैं कि, 'पावर स्टार' पवन सिंह की टोटल नेट वर्थ क्या है? 

पवन सिंह का पहला म्यूजिक एल्बम  

pawan

महज 12 साल की उम्र में पवन ने काम करना शुरु कर दिया था। जो मेहनत उन्होंने 12 साल की उम्र में शुरु की थी, उसका परिणाम उन्हें साल 2004 में मिला, जब उनका एक एल्बम 'खा गईले ओठलाली' रिलीज हुआ था। यह गाना उस समय काफी हिट हुआ था। यूपी से लेकर बिहार तक इस गाने के बोल हर किसी की जुबान पर थे। बस फिर क्या था, इस गाने के बाद पवन सिंह के पास काम की भरमार हो गई और उन्होंने एक से एक हिट गाने व फिल्म दिए। आज एक्टर के पास कई लग्जरी गाड़ियां, करोड़ों की जमीन और आलीशान बंगला है। 

(यह भी पढ़ें : पवन सिंह की पर्सनल लाइफ: पहली शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी ने कर ली थी आत्महत्या, ऐसी है स्टोरी)

कब हुई थी पवन सिंह की शादी  

pawan singh wife

अगर पवन सिंह की निजी जिंदगी के बारे में बात करें, तो एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। 36 साल के पवन ने साल 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी, लेकिन शादी के एक साल बाद नीलम सिंह ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद एक्टर ने साल 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद एक्टर ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी थी, लेकिन कोर्ट से मिली तारीख पर वह वहां पहुंच नहीं सके थे, जिसे लेकर कई सवाल भी खड़े हुए थे। हालांकि, अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है।

(यह भी पढ़ें : रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण का आलीशान घर: 4 बीएचके के आशियाने को कपल ने दिया है मॉडर्न-रेट्रो लुक)

पवन सिंह की फिल्में 

pawan

पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत तो गानों से की थी, लेकिन उन्होंने एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया। अभी तक एक्टर 70 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी पहली फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम 'रंगली चुनरिया तोहरा' थी। यह फिल्म काफी हिट रही थी। वहीं अगर पवन को मिले अवार्ड्स की बात करें, तो साल 2016 में उन्हें 'अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार' से बेस्ट मेल सिंगर का अवार्ड मिला था। इसके अलावा उन्हें 2017 में 'दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड' से भी नवाज़ा गया था। 

(यह भी पढ़ें : विजय देवरकोंडा का घर है बेहद खूबसूरत, लिविंग रूम से लेकर बार कॉर्नर तक, सब कुछ है आलीशान)

पवन सिंह की टोटल नेट वर्थ 

pawan

अब बात करते हैं, उनकी संपत्ति के बारे में, तो पवन सिंह अपनी एक फिल्म के लिए 40 से 45 लाख रुपए चार्ज करते हैं। वहीं, एक गाने में अपनी आवाज देने के लिए वह 2 से 3 लाख रुपए फीस लेते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने मुंबई के लोखंडवाला में 4BHK का फ्लैट खरीदा है, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है। इसके अलावा बिहार में भी उनका एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। 'पावर स्टार' लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। एक्टर के पास 78 लाख की 'मर्सिडीज बेंज GLE 250d', 25 लाख की 'फॉरच्यूनर' जैसी कई महंगी गाड़ियां है। वहीं उनकी टोटल नेट वर्थ की बात करें, तो 'filmik.in' की रिपोर्ट के अनुसार, पवन सिंह 32 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।  

pawan

जिस उम्र में बच्चे खेलने-कूदने में व्यस्त रहते हैं, उस उम्र में पवन सिंह ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत की और कामयाबी भी हासिल की है। यह उनकी मेहनत ही है कि, आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आपको पवन सिंह का कौन-सा गाना सबसे ज्यादा पसंद है? हमें कमेंट करें और हमारे लिए कोई सुझाव हो, तो जरूर बताएं।
 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.