'नागिन' फेम एक्टर पर्ल वी पुरी हुए गिरफ्तार, नाबालिग संग रेप और छेड़छाड़ का लगा आरोप

फेमस टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को 4 जून 2021 की देर रात को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर पर रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

'नागिन' फेम एक्टर पर्ल वी पुरी हुए गिरफ्तार, नाबालिग संग रेप और छेड़छाड़ का लगा आरोप

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं। जी हां, टीवी स्टार पर्ल वी पुरी को 4 जून 2021 की रात को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्टर के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। आइए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।

Pearl V Puri

पहले ये जान लीजिए कि, पर्ल वी पुरी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में टीवी सीरियल ‘दिल की नजर से खूबसूरत’ से की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान टीवी शो ‘फिर भी ना माने... बद्तमीज दिल’ से मिली थी। इसके बाद से ही एक्टर कई फेमस टीवी सीरियल जैसे ‘नागिन 3’, ‘बेपनाह प्यार’, ‘ब्रह्मराक्षस’ में काम कर चुके हैं। अपने करियर के पीक पर पहुंचकर पर्ल वी पुरी की जिंदगी में सबसे बड़ा टर्न पिछली रात को आया, जब उनके खिलाफ संगीन आरोप लगाए गए।

(ये भी पढ़ें- यामी गौतम और आदित्य धर की लव स्टोरी: दोनों के बीच ऐसे शुरु हुआ था प्यार, किसी को भी नहीं लगी भनक)

Pearl V Puri

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, पर्ल वी पुरी को 4 जून 2021 की देर रात को मुंबई के वसई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, एक लड़की और उसके परिवार वालों ने एक्टर पर्ल वी पुरी पर रेप और छेड़छाड़ जैसे संगीन आरोप लगाए हैं और इंडस्ट्री से जुड़े सोर्स ने इसकी पुष्टि भी की है। ‘बॉलीवुड बबल’ ने अपने सूत्र के हवाले से बताया है कि, ‘मुंबई में एक लड़की और उसके परिवार ने पर्ल के खिलाफ बलात्कार और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद एक्टर को कल (4 जून) देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अब भी पुलिस हिरासत में हैं। हमें इसके अलावा अभी कुछ भी नहीं पता है।’

Pearl V Puri

वहीं, 'हिंदुस्तान टाइम्स' को वसई डीसीपी संजय पाटिल ने बताया था कि, 'ये मामला पुराना है, लेकिन 17 साल की नाबालिग लड़की ने अपनी मां के साथ थाने में शिकायत की और बच्चों से यौन अपराध एक्ट (POCSO) 2012 के अनुसार हमने आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और संरक्षण के तहत मामला दर्ज किया।' इसके आगे पाटिल का कहना है कि, पर्ल फिलहाल वसई कोर्ट की हिरासत में हैं। चूंकि ये केस पोक्सो एक्ट के तहत आता है, इसलिए पुलिस ने ज्यादा टिप्पणी देने से इंकार किया है।

(ये भी पढ़ें- माहिरा शर्मा जैसी लड़की से शादी चाहते हैं पारस छाबड़ा, एक्टर ने इंटरव्यू में कही ये बात)

Pearl V Puri

एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने लिया पर्ल वी पुरी का सपोर्ट

 इस खबर के सामने आने के बाद टीवी इंडस्ट्री के सेलिब्रिटीज काफी हैरान हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे  हैं। अनिता हस्सनंदनी ने 5 जून 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पर्ल वी पुरी संग एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'पर्ल वी पुरी के बारे में कुछ बेतुकी खबरों के साथ सुबह उठी। मैं उसे जानती हूं। ये सच नहीं है। ऐसा हो ही नहीं सकता है। ये सभी झूठ है। मुझे यकीन है कि इसमें और भी बहुत कुछ है। और सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी। लव यू पर्ल वी पुरी। #INSTAWITHPEARL।'

(ये भी पढ़ें- निक्की तंबोली भाई के निधन को एक महीना पूरा होने पर हुईं भावुक, कहा- 'हमारे दिल में अभी भी दर्द है')

Pearl V Puri With Anita Hassanandani

फिलहाल, अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है। 

(फोटो क्रेडिट- पर्ल वी पुरी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.