एक्टर पर्ल वी पुरी को मिली जमानत, नाबालिग से रेप का लगा है आरोप

नाबालिग से रेप के आरोपी टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को जमानत मिल गई है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

एक्टर पर्ल वी पुरी को मिली जमानत, नाबालिग से रेप का लगा है आरोप

नाबालिग से रेप के आरोप में 4 जून 2021 को गिरफ्तार किए गए टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को लेकर राहत भरी खबर है। एक्टर के वकील जितेश अग्रवाल ने पर्ल वी पुरी की जमानत को कंफर्म किया है। एक्टर को जमानत मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस 'WE SUPPORT PEARL' हैशटैग चलाने लगे हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

pearl v puri

दरअसल, एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप मामले में 4 जून 2021 को गिरफ्तार किए जाने के बाद 5 जून को वसई कोर्ट में पेश किया गया था, जहां पर उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया था। कोर्ट ने पर्ल वी पुरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसके बाद 11 जून को पर्ल की जमानत याचिका को कोर्ट ने फिर से खारिज कर दिया था। वहीं, अब आज यानी 15 जून 2021 को आखिरकार कोर्ट ने एक्टर को जमानत दे दी है।

(ये भी पढ़ें- सपना चौधरी ने दिखाई अपनी बालकनी की झलक, बेहद खूबसूरत दिखता है बाहर का नजारा)

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के पिता ने पर्ल के खिलाफ पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके मुताबिक एक्टर ने उनकी 7 साल की बच्ची का सीरियल ‘बेपनाह प्यार है’ की शूटिंग के दौरान रेप किया है, जब वो अपनी मां के साथ थी। पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों के बाद पीड़िता की मां जो कि एक एक्ट्रेस हैं, उन्होंने अपनी साइड की स्टोरी शेयर करते हुए पर्ल को निर्दोष बताया था और कहा था कि, उनके हसबैंड ये सब अपनी बेटी की न्यायिक कस्टडी पाने के लिए कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि, उनके हसबैंड ये प्रूव करना चाहते हैं कि वो अच्छी मां नहीं हैं। हालांकि, इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पीड़िता की मां ने एक और बयान जारी करते हुए कहा था कि, वो चुप इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने शिकायत नहीं दर्ज करवाई है। एक्ट्रेस ने कहा था कि, उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है और सच सबके सामने जरूर आएगा। एक्टर को 4 जून 2021 को 7 साल की बच्ची से रेप के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया गया था। हालांकि, केस 4 साल पुराना है, लेकिन पीड़िता के पिता द्वारा पर्ल पर लगाए गए तमाम आरोपों के बाद अब इसकी जांच तेजी से की जा रही है।

pearl v puri

‘स्पॉटबॉय’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिनों एक वकील ने पीड़िता के पिता का बयान जारी किया था। इसके साथ ही उन्होंने एक लेटर में बताया था कि, उन्होंने शिकायत क्यों दर्ज करवाई है। पीड़िता के पिता ने लिखा था कि, जब वो अपनी बेटी से स्कूल में मिले थे, तब वो उनके पास भागती हुई आई और उसने कहा कि वो डरी हुई है, क्योंकि शो के सेट पर उसके साथ कुछ हुआ था और उसके बाद उसने पूरी कहानी उनको बताई थी।  

pearl v puri

(ये भी पढ़ें- भाभी मीरा राजपूत के लिए फोटोग्राफर बने ईशान खट्टर, क्लिक की 'जूम बनाम रियलिटी' की स्पेशल फोटोज)

बयान में ये भी बताया गया था कि पहले पीड़िता को पर्ल का नाम नहीं पता था और वो सिर्फ उनके ऑनस्क्रीन नाम रागबीर के बारे में जानती थी और इसलिए उसने शिकायत में रागबीर नाम ही लिया था। इसके बाद पीड़िता के पिता ने खुद पर लगे आरोपों के बारे में बात करते हुए कहा था, “ख़राब शादी, टॉक्सिक रिलेशनशिप, बुरा पति ये सारे आरोप जो मामले को घुमाने के लिए लगाए जा रहे हैं वो सब गलत हैं। अगर शादी अच्छी है या बुरी, इससे बच्ची के साथ जो हुए उससे कोई लेना-देना नहीं है। बच्चे ने सच बोला जो मेडिकल रिपोर्ट में कंफर्म हो गया, तो इतना इन सब चीजों पर बातचीत क्यों हो रही है।” इस स्टेटमेंट में आगे कहा गया था कि, बातचीत ये होनी चाहिए कि नाबालिग के साथ छेड़छाड़ हुई और दोषी को सजा मिलनी चाहिए। अपने दोनों हाथों को जोड़कर, मेरा क्लाइंट रिक्वेस्ट करता है कि सभी लोग अदालत को अपना काम करने दें और मेरी बेटी को झूठा कहना बंद कर दें।”

Pearl V Puri

जानकारी के लिए बता दें कि, पर्ल वी पुरी पर रेप जैसा गंभीर आरोप लगने के बाद मनोरंजन जगत से जुड़े सितारों से लेकर उनके फैंस तक हर कोई हैरान हो गया था। यही नहीं, कई टीवी सेलेब्स ने तो एक्टर के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किए और उन्हें निर्दोष भी बताया। इनमें अनिता हस्सनंदानी, सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना, एकता कपूर, दिव्या खोसला कुमार, अली गोनी, निया शर्मा जैसे तमाम सेलेब्स शामिल हैं। इन सभी का कहना है कि, पर्ल को पीड़िता के पिता ने जानबूझकर फंसाया है।

Pearl V Puri

पर्ल वी पुरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर कई टीवी शोज में काम कर चुके हैं। हालांकि, पर्ल को एकता कपूर के शो 'नागिन 3' से पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद वे 'बेपनाह प्यार', 'ब्रह्मराक्षस' जैसे शोज में नजर आए। फिलहाल, अब देखना ​होगा कि आखिर इस मामले में क्या सच्चाई निकलकर सामने आती है। वैसे, पर्ल वी पुरी की जमानत पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.