पर्ल वी पुरी ने रेप केस में जमानत मिलने के 13 दिनों बाद लिखा भावुक नोट, कहा-'मुझे कानून पर भरोसा है'

नाबालिग बच्ची से रेप केस में जमानत मिलने के बाद पहली बार एक्टर पर्ल वी पुरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पर्ल वी पुरी ने रेप केस में जमानत मिलने के 13 दिनों बाद लिखा भावुक नोट, कहा-'मुझे कानून पर भरोसा है'

'नागिन' फेम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) 15 जून 2021 को नाबालिग बच्ची से रेप केस में जमानत पर रिहा हुए हैं। बेल मिलने के बाद एक्टर ने पहली बार सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के माध्यम से एक्टर ने अपना दर्द बयां किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

pearl v puri

पहले तो ये जान लीजिए कि, नाबालिग से रेप के आरोप में 4 जून 2021 को एक्टर पर्ल पर्ल वी पुरी को मुंबई पुलिस ने 'पाक्सो अधिनियम' के तहत गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 5 जून को उन्हें वसई कोर्ट में पेश किया गया था, जहां पर उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया था। कोर्ट ने पर्ल वी पुरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसके बाद 11 जून को पर्ल की जमानत याचिका को कोर्ट ने फिर से खारिज कर दिया था। वहीं, 15 जून 2021 को आखिरकार कोर्ट ने एक्टर को जमानत दे दी थी। बेल मिलने के करीब 13 दिन बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके माध्यम से एक्टर ने पहली बार पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

pearl v puri

(ये भी पढ़ें: पर्ल वी पुरी केस: पीड़िता के पिता ने जारी किया बयान, कहा- 'मेरी बेटी को झूठा कहना बंद करें')

दरअसल, 28 जून 2021 को पर्ल वी पुरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया है। इस नोट में एक्टर ने लिखा है, 'लोगों को परखने का जीवन का अपना तरीका है! मैंने कुछ महीने पहले अपनी नानी मां को खो दिया था, फिर उनके 17 वें दिन मैंने अपने पिता को खो दिया था। इतना ही नहीं मेरी मां को कैंसर हो गया और फिर यह भयानक आरोप मुझ पर लगा। पिछले कुछ हफ़्ते मेरे लिए किसी एक बुरे सपने की तरह थे। मुझे रातों-रात एक अपराधी की तरह महसूस कराया गया।'

Pearl V Puri Rape Case

इसके आगे उन्होंने लिखा है, 'यह सब मेरी मां के कैंसर के इलाज के बीच हुआ है, इस सबने सुरक्षा की भावना को चकनाचूर कर दिया है, जिससे मैं असहाय महसूस कर रहा हूं। मैं अभी भी एक दम सुन्न हूं, लेकिन मुझे लगा कि यह मेरे दोस्तों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों तक पहुंचने का समय है, जिन्होंने मुझे अपना प्यार, समर्थन दिया है। मुझ पर विश्वास रखने के लिए धन्यवाद और मैं सत्यमेव जयते पर दृढ़ विश्वास रखता हूं। मुझे कानून, मेरे देश की न्यायपालिका और भगवान पर भरोसा है। कृपया अपनी दुआओं का आना जारी रखें।' एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस नोट को शेयर करते हुए पर्ल वी पुरी ने कैप्शन में लिखा है, 'मैं आप सभी को पाकर धन्य महसूस करता हूं, मेरी सबसे बड़ी ताकत होने के लिए आप सभी को धन्यवाद।'

Pearl V Puri

(ये भी पढ़ें: पर्ल वी पुरी रेप केस: नाबालिग की मां एकता शर्मा को मिली अंतरिम राहत, बताया गया था सह-आरोपी)

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के पिता ने 4 साल पहले पर्ल के खिलाफ पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके मुताबिक एक्टर ने उनकी 7 साल की बच्ची का सीरियल ‘बेपनाह प्यार है’ की शूटिंग के दौरान रेप किया है, जब वो अपनी मां के साथ थी। पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों के बाद पीड़िता की मां जो कि एक एक्ट्रेस हैं, उन्होंने अपनी साइड की स्टोरी शेयर करते हुए पर्ल को निर्दोष बताया था और कहा था कि, उनके हसबैंड ये सब अपनी बेटी की न्यायिक कस्टडी पाने के लिए कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि, उनके हसबैंड ये प्रूव करना चाहते हैं कि वो अच्छी मां नहीं हैं। हालांकि, इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पीड़िता की मां ने एक और बयान जारी करते हुए कहा था कि, वो चुप इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने शिकायत नहीं दर्ज करवाई है। एक्ट्रेस ने कहा था कि, उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है और सच सबके सामने जरूर आएगा। एक्टर को 4 जून 2021 को 7 साल की बच्ची से रेप के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया गया था। हालांकि, केस 4 साल पुराना है, लेकिन पीड़िता के पिता द्वारा पर्ल पर लगाए गए तमाम आरोपों के बाद अब इसकी जांच तेजी से की जा रही है।

pearl v puri

यहां आपको ये बता दें कि, पर्ल वी पुरी पर रेप जैसा गंभीर आरोप लगने के बाद मनोरंजन जगत से जुड़े सितारों ने एक्टर के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किए थे और उन्हें निर्दोष भी बताया था। इनमें अनिता हस्सनंदनी, सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना, एकता कपूर, दिव्या खोसला कुमार, अली गोनी, निया शर्मा जैसे तमाम सेलेब्स शामिल हैं। इन सभी का कहना है कि, पर्ल को पीड़िता के पिता ने जानबूझकर फंसाया है। वहीं, अगर पर्ल वी पुरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर कई टीवी शोज में काम कर चुके हैं। हालांकि, पर्ल को एकता कपूर के शो 'नागिन 3' से पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद वे 'बेपनाह प्यार', 'ब्रह्मराक्षस' जैसे शोज में नजर आए हैं। 

(ये भी पढ़ें: पर्ल वी पुरी केस: पीड़िता की मां एकता शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, डीटेल्स को पब्लिक करने पर कही ये बात)

Pearl V Puri

फिलहाल, पर्ल वी पुरी ने पहली बार इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। तो एक्टर के इस स्टेटमेंट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.