न्यासा देवगन की स्विट्जरलैंड से तस्वीरें आईं सामने, ग्रीन टॉप में स्टनिंग दिखीं काजोल की बेटी

हाल ही में, बॉलीवुड के स्टार कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन की स्विट्जरलैंड से कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

न्यासा देवगन की स्विट्जरलैंड से तस्वीरें आईं सामने, ग्रीन टॉप में स्टनिंग दिखीं काजोल की बेटी

बी-टाउन के स्टार कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) ने भले ही इंडस्ट्री में कदम न रखा हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। फैंस उनके फैशन सेंस से लेकर उनके लुक्स तक के दीवाने हैं। उनके सोशल मीडिया फैन पेजों की बदौलत, न्यासा की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।

nysa

दरअसल, 12 जुलाई 2022 को हमें न्यासा की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें मिलीं, जिनमें वह अपने दोस्तों के साथ चिल करते हुए नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में न्यासा एक एक्ट्रेस की तरह पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। अगली तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

nysa

इस दौरान न्यासा ने हरे रंग का टॉप पहना है, जिसकी हाइलाइट उसकी नेकलाइन है। इस दौरान उन्होंने बोल्ड मेकअप लुक को अपनाया है। इन फोटोज में न्यासा खूबसूरती और अदाओं के मामले में बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस को फेल कर रही हैं। यहां देखें वो फोटोज।

nysa

nysa

(ये भी पढ़ें- अनन्या पांडे एक्टर आदित्य रॉय कपूर को कर रही हैं डेट! ईशान खट्टर से कर चुकी हैं ब्रेकअप)

इससे पहले, हमें न्यासा की तस्वीरें मिली थीं, जिनमें वह अपने दोस्तों के साथ घूमते हुए नजर आ रही थीं। इस दौरान उन्होंने सफेद टॉप और क्रीम कलर की स्कर्ट को पहना था, जिसे उन्होंने स्नीकर्स के साथ पेयर किया था। अपने लुक को उन्होंने मिनिमल रखा था। यहां देखें वे तस्वीरें।

nysa

nysa

nysa

एक इंटरव्यू में जब काजोल और अजय से न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा गया था, तो लविंग डैडी ने बताया था कि, उनके बेटे को कैमरे में काफी दिलचस्पी है, लेकिन न्यासा को फिल्मों में आने का कोई शौक नहीं है। इससे ये साफ जाहिर है कि, न्यासा के फैंस उन्हें फिल्मों में नहीं देख पाएंगे।

nysa

(ये भी पढ़ें- एजाज खान GF पवित्रा पुनिया के फ्लैट में हुए शिफ्ट, 45 दिनों से लिव-इन में है कपल: रिपोर्ट)

फिलहाल, आपको न्यासा देवगन की लेटेस्ट फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.