अर्जुन कानूनगो-कार्ला डेनिस की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें: पिंक लहंगे में दिखीं होने वाली दुल्हन

हाल ही में, सिंगर अर्जुन कानूनगो और उनकी मंगेतर कार्ला डेनिस की मेहंदी सेरेमनी से तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

अर्जुन कानूनगो-कार्ला डेनिस की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें: पिंक लहंगे में दिखीं होने वाली दुल्हन

पॉप सिंगर अर्जुन कानूनगो (Arjun Kanungo) और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड व मंगेतर कार्ला डेनिस (Carla Denis) आज यानी 10 अगस्त 2022 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच उनकी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

arjun

पहले ये जान लीजिए कि, नवंबर 2020 में सिंगर ने कार्ला के साथ अपनी सगाई की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा था, "मैं उनसे इतने लंबे समय से पूछना चाहता था। अब और इंतजार नहीं कर सकता था, इसलिए मैंने किया।” अब ये कपल शादी करने जा रहा है।

arjun

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने वायरल तस्वीर पर कहा- '6 महीने की प्रेग्नेंट लग रही हूं')

अब बात करते हैं अर्जुन और कार्ला के मेहंदी समारोह की तस्वीरों की। दरअसल, हमें इंटरनेट पर कपल के मेहंदी फंक्शन के फोटोज मिले हैं, जिनमें दोनों एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों के बीच का प्यार साफ देखा जा सकता है। दोनों अपने-अपने आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

arjun

arjun

अर्जुन और कार्ला के लुक की बात करें, तो होने वाली दुल्हन को पिंक कलर के लहंगे में देखा जा सकता है और उन्होंने अपने खूबसूरत पिंक लहंगे के साथ हरे रंग की ज्वेलरी पहनी थी। इसके अलावा उन्होंने सिंगल दुपट्टे के साथ इसे स्टाइल किया था। हल्के मेकअप और फूलों का गजरा, मांग टीका व हाथों में फूलों के कंगन से कार्ला ने अपने लुक को पूरा किया था। वहीं, होने वाले दूल्हे की बात करें, तो वह क्रीम कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे।

arjun

एक इंटरव्यू में अर्जुन कानूनगो ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि, वह इसी साल 10 अगस्त को शादी कर रहे हैं। उन्होंने बताया था कि, ये शादी पूरी तरह से हिंदू परंपरा के अनुसार ही होगी। वहीं, क्रिश्चियन वेडिंग अप्रैल 2023 में यूके में होगी। 

arjun

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने बेबीमून से शेयर की पहली तस्वीर, सोनम कपूर बोलीं- 'मैं भी वहां गई थी')

फिलहाल, हम तो अर्जुन और कार्ला की शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। वैसे, आपका इसके बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.