Plus Size Bride ने शादी में पहना था 'रानी' पिंक लहंगा, रियलिटी शो में मिला था वेडिंग आउटफिट

शादी का जोड़ा चुनना सबसे मुश्किल काम होता है, खासकर एक प्लस साइज दुल्हन के लिए। दुल्हन आकांक्षा मगन को एक रियलिटी शो 'से यस टू ड्रेस इंडिया' में अपने सपनों का लहंगा मिला था। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Plus Size Bride ने शादी में पहना था 'रानी' पिंक लहंगा, रियलिटी शो में मिला था वेडिंग आउटफिट

शादी हर किसी की लाइफ का एक खास उत्सव होता है, जिसे हर कोई यादगार बनाना चाहता है। इसके लिए होने वाला दूल्हा या दुल्हन आउटफिट से लेकर डेकोरेशन तक, खास ध्यान रखते हैं। हालांकि, प्लस साइज लोगों के लिए अपने आउटफिट को सेलेक्ट करना थोड़ा मुश्किल काम होता है। इसके लिए उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

ब्राइड की बात करें, तो एक साधारण लड़की के लिए कई रेडीमेड विकल्प हैं, जिनमें को-ऑर्डिन सेट से लेकर शरारा, गरारा और न जाने क्या-क्या शामिल हैं। हालांकि, प्लस-साइज़ ब्राइड्स को तुरंत अनस्टिच्ड सूट और आउटफिट सेक्शन में भेज दिया जाता है। उनके पास सुंदर आउटफिट को आज़माने का विकल्प भी नहीं हेाता है। वे फेमस डिजाइनर स्टोर्स पर भी इसी तरह की स्थिति से गुजरती हैं, क्योंकि उनके पास बहुत कम ही विकल्प होते हैं।

plus size bride

हालांकि, चीजें तब और खराब हो जाती हैं, जब प्लस-साइज़ दुल्हनों को अपनी शादी के दिन खरीदारी करने की ज़रूरत होती है। कुछ ऐसी ही स्थिति का सामना हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' आकांक्षा मगन ने भी किया। सौभाग्य से दिव्या डिसूजा द्वारा होस्ट किए गए एक रियलिटी शो 'Say Yes To The Dress India' में खूबसूरत ब्राइड आकांक्षा मगन को उनके सपनों का लहंगा मिला।

plus size bride

प्लस साइज दुल्हन ने शादी के लिए पहना था रानी पिंक लहंगा 

दुल्हन आकांक्षा मगन को रियलिटी शो 'Say Yes To The Dress India' में दिखाया गया था, जिसमें होस्ट दिव्या डिसूजा ने उन्हें सही आउटफिट खोजने में मदद की थी। शो के दौरान आकांक्षा ने उस इमोशननल पल ​को याद किया था, जब वह एक एथनिक आउटफिट के लिए बुटीक में प्रवेश करती थीं, वे उन्हें अनस्टिच्ड सेक्शन में भेज देते थे और वह अपनी शादी की खरीदारी के लिए ऐसा नहीं करना चाहती थीं।

plus size bride

दुल्हन ने होस्ट को बताया था कि वह पंजाबी कढ़ाई के टच वाला रानी गुलाबी लहंगा पहनना चाहती हैं। इसलिए, दिव्या उन्हें एक ऐसी जगह ले गईं, जहां वह आउटफिट ट्राई कर सकें। उन्हें अपने सपनों का आउटफिट डिजाइनर हीना कोचर से मिला। आउटफिट में भारी गोटा वर्क के साथ एक रानी गुलाबी लहंगा, क्वार्टर स्लीव्स के साथ एक गोल गले वाली लंबी चोली और डबल दुपट्टे थे।

plus size bride

दुल्हन ने लहंगे को अपने पिता की पसंद के गहनों के साथ किया था स्टाइल 

शादी के दिन दुल्हन ने उन गहनों को चुना था, जो उनके दिवंगत पिता ने पंद्रह साल पहले उनके लिए बनाए थे। उनके वेडिंग लुक को गोल्ड चोकर नेकपीस, लॉन्ग हार, मांग टीका, मैचिंग इयररिंग्स व रेड चूड़ा से और भी खूबसूरत बना दिया गया था। उन्होंने अपनी शादी के दिन के मेकअप को सॉफ्ट आईज, पिंक लिप्स और हाईलाइट चीक्स के साथ मिनिमल रखा था।

plus size bride

फिलहाल, आकांक्षा ने जिस तरह से सुंदर लहंगा पहना था और अपने कर्व्स को फ्लॉन्ट किया था, वह हमें बहुत पसंद आया। उन्होंने साबित कर दिया कि शेप सिर्फ कहने की बात है और हर दुल्हन को कपड़ों के समान विकल्प दिए जाने चाहिए और वे अपने लुक से जादू कर सकती हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.