प्लस-साइज दुल्हन ने प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल लुक को किया था कॉपी, दूल्हे राजा संग किया डांस

इस स्टोरी में हम आपको एक ऐसी प्लस साइज दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी मेहंदी सेरेमनी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग लुक को रीक्रिएट किया था।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

प्लस-साइज दुल्हन ने प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल लुक को किया था कॉपी, दूल्हे राजा संग किया डांस

समय कितना भी बदल जाए और लोग कितना भी कहें कि, आकार मायने नहीं रखता है। लेकिन सच्चाई यही है कि, आज भी हमारे समाज में लड़कियों को उनकी सुंदरता और फिट बॉडी से ही परखा जाता है। क्योंकि, जब भी एक लड़की की बात होती है, तब हर किसी के मन में गोरे रंग वाली एक फिट लड़की की छवि आती है, जो अपनी स्लिम पर्सनैलिटी के दम पर हर किसी की तारीफ बटोरने में कामयाब रहती है। इसी वजह से हर प्लस साइज लड़की को पतले होने के लिए कई तरह के टिप्स दिए जाते हैं और अगर वो लड़की दुल्हन बनने वाली है, तो उसके हर करीबी का लक्ष्य उसे पतला करना बन जाता है।

bridal photos

हालांकि, दूसरी सच्चाई ये भी है कि, अब प्लस साइज दुल्हनें लोगों की रुढ़िवादी सोच को किनारे रखकर अपने लुक से हर किसी का दिल जीत रही हैं। कुछ ऐसा ही हमारी दुल्हन ऐश्वर्या ने किया है। इन्होंने न सिर्फ अपनी शादी में अपने खूबसूरत लुक से हर किसी की तारीफ बटोरी थी, बल्कि ऐश्वर्या ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग लुक को कॉपी करके हर किसी को हैरान कर दिया था। तो आइए आपको ऐश्वर्या का मेहंदी सेरेमनी का लुक दिखाते हैं।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन के भाई ने मेहंदी सेरेमनी में बहन संग किया डांस, भावुक कर देगा आपको ये वीडियो)

bridal

मिलिए हमारी ‘ब्राइडल ऑफ द वीक’ ऐश्वर्या से, जिन्होंने कोरोना काल में अपने सपनों के राजकुमार किरण से इंटीमेंट वेडिंग की थी। ऐश्वर्या ने अपनी शादी की हर रस्म में अपने आउटफिट को यूनिक और यादगार बनाने की कोशिश की थी और इसमें वह सफल भी रही थीं। आज के समय में नई दुल्हन अपनी हल्दी और मेंहदी सेरेमनी में थीम के अनुसार आउटफिट पहनने की कोशिश करती है, लेकिन ऐश्वर्या ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में लाल रंग का लहंगा पहना था, जिस पर धागे की कढ़ाई का काम किया गया था। उन्होंने अपने इस आउटफिट के जरिए हमें प्रियंका चोपड़ा का खूबसूरत लहंगा याद दिला दिया, जिसे मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था।

sangeet photoshot

mehndi ceremney

हालांकि, हमारी दुल्हन ऐश्वर्या ने अपने लुक को यूनिक बनाने के लिए डिफरेंट ज्वैलरी और खूबसूरत ब्लाउज चुना था। उन्होंने अपने खूबसूरत लाल लहंगे के साथ बेल-स्लीव्स ब्लाउज को पेयर किया था, जो उन पर काफी जच रहा था। इसके अलावा, ऐश्वर्या ने अपने लुक को निखारने के लिए फ्लोरल ज्वैलरी को टीमअप किया था, जो उनके लुक को काफी सिंपल और क्लासी बना रहा था। वहीं, लाइट मेकअप और आधे खुले बालों में वह काफी सुंदर लग रही थीं। बात उनके दूल्हे राजा की करें तो, वह काले रंग की बंधगला शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। अपने इस खास दिन में जहां दोनों एक-दूसरे को अपने लुक से टक्कर दे रहे थे, तो वहीं दोनों ने जमकर डांस करके अपने फंक्शन में धमाल भी मचाया था।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने पिता और ससुर संग डांस करके मचाया धमाल, शादी में पहना क्रीम कलर का सुंदर लहंगा)

couple dance

bridal outfit

हल्दी सेरेमनी में पहना था पीले रंग का आउटफिट

haldi ceremony

भारत में जब भी प्लस साइज दुल्हन की बात होती है, तब आउटफिट में उनके पास काफी सीमित विकल्प होते हैं। कई ऐसे आउटफिट हैं, जो उन्हें ना पहनने की सलाह दी जाती है। लेकिन ऐश्वर्या ने अपनी हल्दी सेरेमनी में इन सभी बातों को किनारे रखते हुए अपनी पसंद के अनुसार पिंक एंड येलो कलर की साड़ी को चुना था, जिसे उन्होंने पिंक कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया था।

(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की इस गुजराती दुल्हन ने पाकिस्तानी बॉयफ्रेंड से की शादी, लाल लहंगे ने खींचा ध्यान)

maharashtrian haldi ceremony rituals

plus size dulhan

दुल्हन ने अपने लुक को ब्राह्मणी नथ और एक खूबसूरत मांग टीके से निखारा था, जिस पर गोल्डन कलर में ‘दुल्हन’ भी लिखा हुआ था। इस एक मांग टीके ने उनके लुक को काफी स्पेशल बना दिया था। इस खास दिन पर दुल्हन के परिवार ने उन पर फूलों की बारिश की थी। यह नजारा काफी खूबसूरत था।

dulhan

पर्पल रंग की साड़ी से दुल्हन ने अपने ब्राइडल लुक को किया था कंप्लीट

newly wed couple

ऐश्वर्या ने अपनी शादी के दिन बैंगनी रंग की पैठाणी सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन प्रिंट था। अपने लुक में और चार चांद लगाने के लिए दुल्हन ने इसे गोल्डन दुपट्टे से स्टाइल किया था। वहीं, इयररिंग्स, छोटा मांग टीका, नेकपीस, ब्राह्मणी नथ और वर्धमान मून बिंदी में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी तरफ, ऐश्वर्या के दूल्हे राजा गोल्डन कलर के कुर्ते व पर्पल कलर की धोती में काफी हैंडसम लग रहे थे। इसके साथ उन्होंने पर्पल रंग की पगड़ी और दोशाला कैरी किया था।

bridal latest collection

photos

फिलहाल, इस बात में कोई शक नहीं है कि, प्लस साइज दुल्हन ऐश्वर्या अपनी शादी की हर रस्म में काफी खूबसूरत लग रही थीं। तो आपको दुल्हन का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

फोटो क्रेडिट: Kiran Aishwarya
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.