'पोन्नियिन सेलवन' के स्टार कास्ट की फीस: ऐश्वर्या राय-चियान विक्रम का चार्ज जान हो जाएंगे हैरान

मणिरत्नम की ड्रीम फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 30 सितंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन समेत कई सितारों ने मोटी फीस चार्ज की है। आइए बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

'पोन्नियिन सेलवन' के स्टार कास्ट की फीस: ऐश्वर्या राय-चियान विक्रम का चार्ज जान हो जाएंगे हैरान

फेमस निर्देशक मणिरत्नम की ड्रीम फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। लंबे समय से फिल्म को लेकर कई तैयारियां चल रही थीं। फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, तृषा कृष्णान, प्रकाश राज, चियान विक्रम, सोभिता धुलिपाला, जयम रवि के साथ ही कई अहम सितारे नज़र आने वाले हैं।

खास बात यह है कि यह फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़, हिंदी और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म के बजट की बात करें, तो फिल्म 500 करोड़ के बजट में तैयार की गई है। इतना ही नहीं, इस फिल्म के लिए कई सितारों ने मोटी रकम चार्ज की है, जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

1. ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इस फिल्म में अहम किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह डबल रोल में नज़र आएंगी। पहली नंदिनी और दूसरी सारा अर्जुन। इसके लिए ऐश्वर्या 10 करोड़ रुपए की मोटी फीस ले रही हैं। 

2. चियान विक्रम

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय अभिनेता चियान विक्रम फिल्म में सबसे अधिक फीस चार्ज करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। वह फिल्म में करिकालन की भूमिका निभाएंगे, जिसके लिए वह 12 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं।

3. तृषा कृष्णन 

तृषा कृष्णन साउथ की काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। इस फिल्म में वह राजकुमारी का किरदार निभा रही हैं, जिसके लिए वह 2.5 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं। 

4. जयम रवि

जयम इस फिल्म में अरुलमोझीवर्मन की भूमिका में दिखाई देंगे। इस किरदार के लिए उन्होंने 8 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। 

5. शोभिता धुलिपाला

वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' फेम शोभिता धुलिपाला हर बार अपने किरदार से फैंस का दिल जीतती आई हैं। वहीं, इस बार भी वह इस फिल्म में अहम किरदार में नज़र आएंगी, जिसके लिए वह 1 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं।

6. प्रकाश राज

अपनी अदाकारी से धूम मचाने वाले प्रकाश राज इस फिल्म में सुंदर चोल की भूमिका निभा रहे हैं, जिसके लिए वह 1 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं। 

7. ऐश्वर्या लक्ष्मी

ऐश्वर्या लक्ष्मी इस फिल्म में पुंगुझली की भूमिका निभा रही हैं, जिसके लिए वह 1.5 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं। 

8. कार्थी

साउथ सुपरस्टार कार्थी इस फिल्म में वल्लवरयान की भूमिका में नज़र आएंगे। इस फिल्म के लिए वह 5 करोड़ रुपए चार्च कर रहे हैं। 

9. प्रभु पेरिया बूथी 

प्रभु पेरिया बूथी इस फिल्म विक्रम केसरी की भूमिका में दिखाई देंगे, जिसके लिए वह 1.25 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं।

खैर, इन सितारों की फीस सुनने के बाद वाकई ये लग रहा है कि इस फिल्म में कुछ तो बात है। बस अब देखना ये होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है? आप इस पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।   

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.