पूजा बनर्जी ने बेटी को पहली बार बाहों में उठाने का एहसास किया शेयर, कहा- 'दुनिया ठहर-सी गई थी'

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने उस पल का खुलासा किया, जब उन्होंने अपनी बेटी को पहली बार अपनी बाहों में लिया था। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

पूजा बनर्जी ने बेटी को पहली बार बाहों में उठाने का एहसास किया शेयर, कहा- 'दुनिया ठहर-सी गई थी'

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) इन दिनों अपने मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं। वो अपने लविंग हसबैंड संदीप सेजवाल के साथ अपने कर्तव्यों को अच्छे से निभा रही हैं। हाल ही में, मीडिया संग बातचीत में पूजा ने अपनी बेटी को पहली बार गोद में उठाने के अनुभव के बारे में बताया। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

pooja

आगे बढ़ने से पहले ये जान लीजिए कि, जानी-मानी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने 12 मार्च 2022 को अपनी बेटी को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने 14 मार्च 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की थी। उस तस्वीर में उनकी नन्ही राजकुमारी अपने पिता संदीप सेजवाल की उंगली पकड़े हुए नजर आ रही थीं। ये तस्वीर बेहद क्यूट है। इस फोटो को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, "ये वो एहसास है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है, हम अपने जीवन में अपनी नन्ही परी का स्वागत करते हुए अभिभूत और बहुत खुश हैं। #OurGulabo।"

pooja

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी की न्यू बॉर्न बेबी को घर पर मिला प्यारा सरप्राइज, सामने आया वीडियो)

अब बात करते हैं पूजा द्वारा दिए गए लेटेस्ट इंटरव्यू की। दरअसल, 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक इंटरव्यू में पूजा ने उस पल के बारे में बात की, जब उन्होंने अपनी बेटी को पहली बार अपनी बाहों में लिया था। अभिनेत्री ने इसे एक असली अनुभव बताया। पूजा ने यह भी कहा कि, जब उन्होंने अपनी बेटी को पहली बार बाहों में लिया, तो उन्हें लगा कि, दुनिया ठहर सी गई है।

pooja

बकौल पूजा, "मुझे नहीं पता कि, इसे शब्दों में कैसे समझाया जाए। जब ​​मैंने अपनी बेटी को देखा और पहली बार उसे पकड़ा, तो मुझे महसूस हुआ कि, वह रियल है। ऐसा लगता है कि, जब वह मेरी बाहों में थी, तो दुनिया थम गई थी। कुल मिलाकर सब ठीक था, क्योंकि डॉक्टर बहुत अच्छे थे।"

pooja

(ये भी पढ़ें- पूजा बनर्जी ने बेटी सना संग शेयर की प्यारी तस्वीर, मां की गोद में सोती क्यूट लग रहीं लाडली)

पूजा ने अपनी बेटी सना के अनोखे नाम के पीछे की कहानी भी साझा की। उन्होंने बताया कि, वे कुछ नामों पर योजना बना रहे थे और उनके पति संदीप ऐसा नाम चाहते थे, जिसमें उनके नाम के दोनों अक्षर हो। पूजा ने यह भी खुलासा किया कि, उनके पति संदीप पूरे समय उनके साथ रहे हैं। उन्होंने बताया कि, जब भी जरूरत होती है, तो संदीप, सना की देखभाल करते हैं। पूजा ने भी बताया कि, वो अपनी पति के कारण ही चैन की नींद सो पाती हैं। पूजा ने यह भी साझा किया कि, शुरू में वह डरी हुई थीं, लेकिन उनके पति संदीप ने उनकी मदद की।  

pooja

(ये भी पढ़ें- पृथ्वी अंबानी ने अपने जन्मदिन पर पहनी थी 13,000 रुपए की ड्रेस, पापा आकाश संग क्यूट पोज देते आए नजर)

फिलहाल, आपको हमरी स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.