प्रभास ने कृति सेनन के साथ अपने कथित रिश्ते पर किया खुलासा, एक्ट्रेस को बोला- 'मैडम'

टॉलीवुड के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी सह-कलाकार कृति सेनन के साथ अपने रूमर्ड रिलेशनशिप के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रभास ने कृति सेनन के साथ अपने कथित रिश्ते पर किया खुलासा, एक्ट्रेस को बोला- 'मैडम'

बॉलीवुड से अक्सर ब्रेकअप और लिंकअप की अफवाहें सामने आती रहती हैं। हालांकि, कभी-कभार इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं होती है, लेकिन इस तरह की चर्चा जंगल की आग की तरह चलती रहती है, जो हर दिन कई नए डेवलमेंट सामने लाती हैं। ऐसी ही एक चर्चा टॉलीवुड सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) के बीच लिंकअप को लेकर चल रही है। दोनों ने फिल्म 'आदिपुरुष' के लिए एक साथ काम किया है। उनके बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, जल्द ही खुद कृति सेनन ने ऐसी सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था। अब प्रभास ने भी इस पर अपनी सफाई दी है।

kriti sanon

प्रभास ने कृति सेनन के साथ अपने रिश्ते पर दी सफाई

प्रभास हाल ही में चैट शो 'अनस्टॉपेबल विद एनबीके 2' में दिखाई दिए, जहां कई अभिनेत्रियों के साथ लिंकअप अफवाहों में उनका नाम बार-बार जोड़े जाने के कारण होस्ट ने उनकी खिंचाई की। शो के होस्ट ने अनुष्का शेट्टी और कृति सेनन इन दो नामों का विशेष रूप से जिक्र किया। हालांकि, कृति के साथ अपनी अटकलों के बारे में बोलते हुए प्रभास ने इसे खारिज कर दिया। उनके शब्दों में, "यह पुरानी खबर है, सर। 'मैडम' की तरफ से भी सफाई दी गई कि ऐसी कोई बात नहीं है।' जब कृति सेनन ने कहा था- 'मैं प्रभास संग शादी करना चाहूंगी' इस बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

kriti prabhas

जब कृति सेनन ने प्रभास के साथ लिंकअप की अफवाहों का किया था खंडन

वैसे तो, कृति सेनन अपनी निजी जिंदगी के बारे में बेहद कम बात करती हैं। हालांकि, जब से प्रभास के साथ उनके रिश्ते की अफवाहें पूरे सोशल मीडिया पर आ रही थीं, उनके प्रशंसक वास्तव में उनके मिलन को देखने के लिए उत्साहित थे। हालांकि, दूसरी ओर कृति ने इस तरह की सभी चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया था और यहां तक कि अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी डाला था, जिससे यह निष्कर्ष निकला कि अफवाहें निराधार थीं।

kriti

क्या वरुण धवन ने बढ़ाई कृति-प्रभास की डेटिंग की अफवाहें?

लोकप्रिय रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' के सेट पर वरुण धवन ने अपनी सह-कलाकार कृति सेनन के दक्षिण भारतीय मेगास्टार प्रभास के साथ प्यार करने की अफवाहों की आग को भड़का दिया था। रियलिटी शो के एक विशेष एपिसोड के दौरान कृति और वरुण ने अपनी फिल्म 'भेड़िया' का प्रचार करने के लिए शो की शोभा बढ़ाई। शो के जज करण जौहर के साथ एक मजेदार बातचीत के दौरान वरुण से इस समय बॉलीवुड की सभी सिंगल महिलाओं की सूची बनाने के लिए कहा गया। हालांकि उन्होंने कई नामों का खुलासा किया, फिर भी उन्होंने कृति का नाम छोड़ दिया। कृति का नाम छूटने पर जब करण ने उनसे और पूछा था, तो उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया था कि कृति का नाम किसी और के दिल में लिखा हो सकता है, जो उस समय दीपिका पादुकोण के साथ शूटिंग कर रहा है। फैंस ने इसे प्रभास के साथ जोड़ा, जो वास्तव में उस समय अपनी अगली फिल्म के लिए दीपिका के साथ शूटिंग कर रहे थे। इसी के बाद से दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। 

varun kriti

फिलहाल, अब प्रभास के स्टेटमेंट ने साफ कर दिया है कि उनके बीच महज दोस्ती है। खैर! आप उनके अनुमानित रिश्ते पर प्रभास और कृति के रुख के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.