एक्टर प्रतीक बब्बर और सान्या सागर के बीच हुआ मनमुटाव, क्या 1 साल में ही टूट जाएगी शादी?

कांग्रेस के दिग्गज नेता राज बब्बर (Raj Babbar) और एक्ट्रेस स्मिता पाटिल (Smita Patil) के बेटे और इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

एक्टर प्रतीक बब्बर और सान्या सागर के बीच हुआ मनमुटाव, क्या 1 साल में ही टूट जाएगी शादी?

चकाचौंध से भरी इंडस्ट्री बॉलीवुड में आए दिन बनते-बिगड़ते रिश्तों की कहानी देखने-सुनने को मिलती रहती है।  कभी किसी एक्ट्रेस या एक्टर का किसी के साथ ब्रेकअप हो जाता है तो कभी पैचअप। यहां रिश्तों का बनना बिगड़ना आम बात है। हाल ही में कांग्रेस के दिग्गज नेता राज बब्बर (Raj Babbar) और एक्ट्रेस स्मिता पाटिल (Smita Patil) के बेटे और इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। 

दरअसल, उन्होंने बीते साल यानी 2019 की शुरुआत में ही अपनी लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड सान्या सागर (Sanya Sagar) से शादी की थी। वहीं अब 1 साल बीतने के बाद ही ये शादी खतरे में बताई जा रही है। इन चर्चाओं के मुताबिक प्रतीक बब्बर और उनकी पत्नी सान्या सागर के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स में इस रिश्ते के मुश्किल में होने की भी बात कही जा रही है।  (ये भी पढ़ें: अनिल अंबानी और टीना मुनीम की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं, यहां जानें कैसे हुआ मिलन )   

बता दें कि प्रतीक बब्बर और सान्या सागर ने काफी सालों तक एक दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद दोनों ने 23 जनवरी 2019 को धूम-धाम से शादी रचाई थी। 3 दिनों तक चली इन दोनों की शादी बॉलीवुड के सबसे चर्चित ईवेंट्स में से थी। वहीं अब स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की मानें तो प्रतीक बब्बर और सान्या सागर के बीच इन दिनों मनमुटाव चल रहा है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि जहां एक तरफ लॉक डाउन में कई सेलेब्रिटीज अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रतीक और सान्या के बीच रिश्ता काफी खराब मोड़ पर पहुंच गया है। ये दोनों कई हफ्तों के एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं।

चर्चा में रही थी प्रतीक और सान्या की शादी

इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि प्रतीक से जब इस बारे में फोन पर सवाल किया गया तो उन्होंने ये कह टाल दिया कि 'ऐसा कुछ नहीं है'। स्पॉटबॉय की इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि सान्या बब्बर फैमिली के कई अहम सेलीब्रेशन का हिस्सा नहीं रही हैं। चाहे वो होली की ईवेंट हो या राज बब्बर का एनीवर्सरी डिनर। इसके अलावा सान्या ने पति प्रतीक को अपने प्ले के लिए भी इनवाइट वहीं किया था, जो कि इसी महीने था।  (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप)  

दोनों के बीच मनमुटाव का सबूत

बता दें कि एक्ट्रेस स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे प्रतीक ने 23 जनवरी 2019 को अपनी लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड सान्या सागर से शादी की थ। सान्या बीएसपी लीडर पवन सागर की बेटी हैं। शादी के कुछ समय बात कर इन दोनों की पोस्ट मैरिज तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। वहीं अब स्पॉटबॉय की रिपोर्ट्स की मानें तो प्रतीक और सान्या ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया है। दोनों के बीच मनमुटाव का सबूत इससे भी मिलता है कि प्रतीक ने सान्या संग तस्वीरें अपनी प्रोफाइल से डिलीट कर दी हैं। हालांकि सान्या की प्रोफाइल पर प्रतीक संग तस्वीरें हैं। इससे पहले प्रतीक का प्रोफाइल सान्या संग रोमांटिक तस्वीरों से गुलजार रहता था। (ये भी पढ़ें: जब अब्बा सैफ अली खान के सामने बाहें फैलाकर खड़े हो गए तैमूर अली खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो)  

एक्ट्रेस एमी जैक्सन के साथ भी था प्रतीक का अफेयर

गौरतलब है कि 22 जनवरी, 2017 को प्रतीक ने सान्या के साथ सगाई की थी। प्रतीक का एक्ट्रेस एमी जैक्सन के साथ अफेयर काफी चर्चा में रहा था। एमी से ब्रेकअप के बाद प्रतीक डिप्रेशन में चले गए थे। उन्हें ड्रग्स की लत भी पड़ी थी, लेकिन अब वे नशे की आदत से उभर चुके हैं।

प्रतीक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जाने तू... या जाने ना, धोबी घाट, आरक्षण, एक दीवाना था, मुल्क और बागी 2 और छिछोरे में नजर आए हैं। सान्या भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। वहीं सान्या कई म्यूजिक वीडियो, शॉर्ट फिल्म और फैशन फिल्मों को डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर चुकी हैं। सान्या ने NIFT से फैशन कॉम्यूनिकेशन का कोर्स किया है। उन्होंने लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्ममेकिंग में डिप्लोमा की डिग्री भी ली है।

हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर प्रतीक ने कोई बात नहीं की है, इसलिए हम इन चर्चाओं की कोई पुष्टि नहीं करते हैं। वैसे आपको क्या लगता है कि इस जोड़ी के बीच सब कुछ सही चल रहा है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.