प्रेग्नेंट एक्ट्रेस सोनम कपूर ने चाचा-चाची संजय और महीप कपूर संग किया लंच, प्रेग्नेंसी ग्लो आया नजर

हाल ही में, प्रेग्नेंट एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ मिलकर अपने चाचा-चाची संजय और महीप कपूर के लिए एक शानदार लंच की मेजबानी की। आइए आपको दिखाते हैं इसकी तस्वीरें।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

प्रेग्नेंट एक्ट्रेस सोनम कपूर ने चाचा-चाची संजय और महीप कपूर संग किया लंच, प्रेग्नेंसी ग्लो आया नजर

बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में उनके फैंस उनकी एक झलक के लिए इंतजार करते रहते हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वो अपने चाचा-चाची संजय कपूर और महीप कपूर के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं।

sonam

दरअसल, महीप कपूर ने 29 जून 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो एक फैमिली लंच की हैं। इस भव्य लंच का आयोजन सोनम कपूर ने अपने लंदन स्थित घर पर किया था। फोटोज में महीप के साथ होने वाले माता-पिता सोनम कपूर और आनंद आहूजा दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, संजय कपूर और उनके बेटे जहान कपूर भी नजर आ रहे हैं।

sonam

(ये भी पढ़ें- पापा बनने से पहले रणबीर कपूर ने बताया- 'बच्चों के साथ कैसा है उनका रिश्ता', बॉन्डिंग पर की बात)

अगली तस्वीरों में टेबल पर रखे स्वादिष्ट पकवान दिख रहे हैं, जिन्हें देखकर अंदाया लगाया जा सकता है कि, ये लंच काफी शानदार हुआ और सभी ने इसे एंजॉय किया। बात करें सोनम कपूर की, तो एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है और वो गर्व के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।

sonam

sonam

sonam

sonam

sonam

sonam

sonam

soanm

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए महीप ने एक प्यारा नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, "दोपहर मेरी खूबसूरत भतीजी, बेबी बंप और आनंद के साथ।" उनकी इस पोस्ट पर सोनम और आनंद ने भी दिल और स्माइल इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है।

maheep

बता दें कि, सोनम कपूर ने 21 मार्च 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से मोनोक्रोम तस्वीरों की एक सीरीज साझा करते हुए इस खुशखबरी को शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, "चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।" एक रिपोर्ट की मानें, तो एक्ट्रेस करीब अगस्त 2022 में बच्चे को जन्म देंगी। 

sonam

sonam

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की महंगी संपत्तियां: आलीशान घरों से लग्जरी कारों तक के मालिक हैं दोनों)

फिलहाल, आपको सोनम कपूर की लेटेस्ट फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.