जल्द ही बेबी को जन्म देने वाली हैं अनिता हस्सनंदनी, पति रोहित रेड्डी बोले- 'जागने का वक्त आ गया'

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी जल्द ही अपने होने वाले बेबी को जन्म देने वाली हैं, जिसके लिए एक्ट्रेस और उनके पति ने प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है। आइए दिखाते हैं आपको इसकी कुछ झलकियां...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

जल्द ही बेबी को जन्म देने वाली हैं अनिता हस्सनंदनी, पति रोहित रेड्डी बोले- 'जागने का वक्त आ गया'

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खासा सुर्खियों में हैं। अनिता आए दिन अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जल्द ही अनिता अपने बेबी को जन्म देने वाली हैं, ऐसे में एक्ट्रेस और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) बेबी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में, अनिता जहां अपने बेबी को गोद में लेने की प्रेक्टिस करती नजर आईं, तो वहीं उनके पति रोहित अपने बेबी के आने का इंतजार करते दिखे। आइए आपको इसकी कुछ झलकियां दिखाते हैं।

उससे पहले ये जान लीजिए कि, अनिता ने साल 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से शादी रचाई थी। मैरिज के करीब 8 साल बाद अनिता और रोहित पैरेंट्स बनने वाले हैं। अनिता ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर 10 अक्टूबर 2020 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपने फैंस को बताई थी। इस खबर के सामने आने के बाद कपल के पास बधाइयों का तांता लग गया था। अनिता इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय कर रही हैं और अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉट करती हुई नजर आती हैं। (ये भी पढ़ें- राखी सावंत ने अपनी पूरी बॉडी पर लिखा- 'आई लव यू अभिनव शुक्ला', रुबीना बोलीं- 'बहुत चीप है')

दरअसल, रोहित रेड्डी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें रोहित अनिता के बेबी बंप को निहारते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में रोहित अनिता के बेबी बंप पर पंचिंग करते दिखाई दे रहे हैं, तो दूसरी फोटो में वह अपनी लेडीलव के बेबी बंप पर किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, तीसरी फोटो में वह बेबी बंप को निहारते हुए कुछ सोचते देखे जा सकते हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रोहित ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘अभी भी एक बेबी की तरह सो रहा है? जागने का समय आ गया है। लगभग समय आ गया है। @ruchitakjainphotography Styling @mitsamby।’ (ये भी पढ़ें- सारा अली खान ने मालदीव से बिकिनी में शेयर कीं हॉट फोटोज, तो भाई इब्राहिम ने 'मोटापे' पर कही ये बात)

रोहित के अलावा अनिता भी अपने बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। अनिता तो अब बच्चे को पकड़ने की प्रेक्टिस भी कर रही हैं। अनिता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी गोद में अपने भतीजे को ले रखा है। इस दौरान अनिता रेड आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अनिता ने कैप्शन में लिखा है, ‘अपने भतीजे के साथ प्रेक्टिस मोड पर हूं।’

इससे पहले अनिता ने आठवें महीने में मैटरनिटी शूट भी करवाया था, जिसकी एक झलकी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अनिता ने 10 जनवरी 2020 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनिता अपने पति रोहित के साथ मैटरनिटी शूट करवा रही हैं। इस दौरान अनिता ने सफेद रंग की हाफ स्कर्ट के साथ सफेद ऑफ-शोल्डर क्रॉप टॉप पहना है, जिमसें एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। अपने लुक को पूरा करने के लिए अनिता ने बालों को कर्ल करके ढीला बांधा हुआ है और उस पर फूल भी लगाए हैं। जिसमें वह काफी ज्यादा सुंदर लग रही हैं। अनिता के पति रोहित ने सफेद शर्ट और ब्लू जींस पहनी है, जिसमें वह भी काफी ज्यादा स्मार्ट लग रहे हैं। इस वीडियो में रोहित अनिता को किस करते हुए देखे जा सकते हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ‘Bae के साथ शूटिंग और BaeBee होना।’ (ये भी पढ़ें- इस जगह हनीमून के लिए जाएंगे वरुण धवन और नताशा, सामने आई पूरी डीटेल)

फिलहाल, अनिता के बेबी के आने का इंतजार सिर्फ एक्ट्रेस और उनके पति ही नहीं, बल्कि फैंस भी कर रहे हैं। वैसे, आपको रोहित और अनिता की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- रोहित रेड्डी, अनिता हस्सनंदनी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.