प्रेग्नेंट बिपाशा बसु ने शेयर किया क्यूट वीडियो, ब्लैक ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

हाल ही में, प्रेग्नेंट एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर अपना क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

प्रेग्नेंट बिपाशा बसु ने शेयर किया क्यूट वीडियो, ब्लैक ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने हाल ही में, अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। तब से उनके फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। शादी के 6 साल बाद दोनों अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने एक सुपर क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

bipasha

पहले ये जान लीजिए कि, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात भूषण पटेल की हॉरर फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हुआ था और साल 2016 में दोनों ने करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली थी। अब शादी के करीब 6 साल दोनों माता-पिता बनने वाले हैं।

bipasha

(ये भी पढ़ें- आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता ने शेयर की बेटी और दादू की क्यूट तस्वीर, खुश दिखे उदित नारायण)

अब बात करते हैं बिपाशा के लेटेस्ट वीडियो की। दरअसल, 17 अगस्त 2022 को बिपाशा ने अपने इंस्टा हैंडल से एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। पूर्ण विकसित बेबी बंप के साथ एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ बिपाशा ने अपना लुक पूरा किया है। काले रंग की बॉडी हगिंग ड्रेस में बिपाशा अपने आने वाले बेबी के लिए काफी एक्साइटेड और खुश दिखीं। यहां देखें वह वीडियो।

बिपाशा के इस वीडियो पर फैंस से लेकर उनके सेलेब्स फ्रेंड्स तक, खूब प्यार लुटा रहे हैं और आने वाले बेबी के लिए बधाई दे रहे हैं। बिपाशा के पति व एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हां देखो!!!! मेरा बेबी तुम्हारे पेट में है।' कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने कमेंट में प्यार दिखाते हुए दिल का इमोजी ड्रॉप किया है। एक फैन ने लिखा, 'मेरी पसंदीदा बिपाशा बसु, आई लव यू।' अन्य ने कहा, 'क्यूट।'

bipasha

arti

bipasha

bipasha

बता दें कि, 16 अगस्त 2022 को बिपाशा और करण ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा की थी। इन फोटोज में बिपाशा पति करण के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दी थीं। सफेद शर्ट में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। प्रेग्नेंसी ग्लो उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। 

bipasha

bipasha

(ये भी पढ़ें- क्या सिद्धार्थ शुक्ला के बाद शहनाज गिल को मिला दोबारा प्यार? राघव जुयाल को कर रहीं डेट! रिपोर्ट)

फिलहाल, आपको बिपाशा बसु द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.