प्रेग्नेंट काजल अग्रवाल ने मैटरनिटी शूट का वीडियो किया शेयर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

हाल ही में, प्रेग्नेंट एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने लेटेस्ट मैटरनिटी शूट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

प्रेग्नेंट काजल अग्रवाल ने मैटरनिटी शूट का वीडियो किया शेयर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) वर्तमान समय में अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं और वह गर्भावस्था के हर पल का भरपूर आनंद ले रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

Kajal Aggarwal

1 जनवरी 2022 को काजल अग्रवाल के पति गौतम किचलू ने अपने इंस्टा हैंडल से पत्नी काजल की गर्भावस्था की घोषणा की थी। उन्होंने 2022 के स्वागत के लिए काजल की एक तस्वीर साझा की थी और कैप्शन के अंत में गर्भवती महिला की इमोजी बनाई थी, जिसने उनकी गर्भावस्था की रिपोर्ट की पुष्टि की थी। उन्होंने लिखा था, "यहां आपको 2022 देख रहा है।"

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट-रणबीर कपूर का ताजमहल पैलेस के 'बॉलरूम' में होगा शानदार रिसेप्शन)

Kajal Aggarwal

अब 9 अप्रैल 2022 को काजल अग्रवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट का है। वीडियो की शुरुआत में काजल पीले रंग की प्रिंटेड बॉडीकॉन ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। क्लिप के अगले भाग में वह पीच कलर के ट्यूल गाउन में अपनी गर्भावस्था की चमक बिखेरती हुई दिखाई दे रही हैं। काजल ने प्रेग्नेंसी में अपने शानदार लुक से लोगों को हैरान कर दिया। यहां देखें उनका लेटेस्ट वीडियो।

इससे पहले, काजल ने अपने इसी फोटोशूट से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "आइए इसका सामना करते हैं, मातृत्व की तैयारी सुंदर हो सकती है, लेकिन उलझी हुई भी होती है। एक पल आपको ऐसा लगता है कि, सब कुछ आपके नियंत्रण में है। जबकि अगले ही पल आप महसूस करते हैं कि, आप बहुत थके हुए हैं। आपको आश्चर्य है कि, आप इसे सोने के समय तक कैसे प्रबंधित करेंगे! इन दिनों, हफ्तों और महीनों में अपने बच्चों और अपने साथियों से प्यार करने के दौरान, कभी-कभी हम यह भूल जाते हैं कि, भावनाओं का यह संचय (खुशी, उदासी, चिंता, दिल टूटना) हमारी अनूठी कहानियों को एक साथ जोड़ता है और उन्हें अपना बनाता है!"

Kajal Aggarwal Maternity Photoshoot

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने पहली बार मां बनने की फीलिंग की जाहिर, प्रेग्नेंसी की फोटोज शेयर कर कहा- 'मजा आ रहा')

'ग्लोबल स्पा मैगज़ीन' के साथ बातचीत में काजल अग्रवाल ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था कि, शुरुआती तीन महीने उनके लिए कितने कठिन थे। उन्होंने कहा था, "गर्भावस्था पूरी तरह से एक अलग गेंद का खेल है। गर्भवती होने पर एक महिला के शरीर में बहुत कुछ होता है। मेरी पहली तिमाही बहुत कठिन थी, लेकिन ठीक है, मैंने इसमें बहुत सारे योग, पिलेट्स, पैदल चलना, स्वस्थ भोजन करना और खाने की इच्छा को शामिल किया है। साथ ही, मैं अपनी जीवन शैली के प्रति बहुत सचेत हूं और मुझे खुशी है कि, अब तक यह ठीक हो गया है।"

Kajal Aggarwal

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ने होने वाली 'बहू' आलिया भट्ट संग रिश्ते पर की बात, कहा- 'वह अद्भुत हैं')

फिलहाल, आपको काजल अग्रवाल के लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट का वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.