प्रेग्नेंट किश्वर मर्चेंट को अपने बेबी को लेकर है इस बात की टेंशन, वीडियो में शेयर कीं फीलिंग्स

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट अपने होने वाले बेबी को लेकर चिंता सता रही है, जिसे उन्होंने एक वीडियो में बताया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

प्रेग्नेंट किश्वर मर्चेंट को अपने बेबी को लेकर है इस बात की टेंशन, वीडियो में शेयर कीं फीलिंग्स

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) और सुयश राय (Suyyash Rai) अगस्त 2021 में अपने पहले बेबी के पेरेंट्स बनने वाले हैं और मौजूदा समय में 9 महीने की प्रेग्नेंसी की रोलरकोस्टर राइड से गुजर रहे हैं। हर प्रेग्नेंट महिला की तरह किश्वर भी फ़ूड क्रेविंग्स और मूड स्विंग्स के फेज से गुजर रही हैं और इस दौरान सुयश उनका काफी अच्छे से ध्यान रख रहे हैं। हालांकि, अब किश्वर को एक नई चिंता सता रही है, जिसे सुनकर सुयश भी हैरान रह गए हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

पहले आप ये जान लीजिए कि, किश्वर और सुयश राय ने 2 मार्च 2021 को एक खास तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ गुड न्यूज को साझा किया था। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि किश्वर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं और एक्ट्रेस के आगे सुयश घुटनों के बल बैठे हुए हैं। इस दौरान एक्टर ने अपनी लेडीलव के बेबी बंप पर हाथ रख रखा है। इस तस्वीर के आगे रेत पर वो महीना भी लिखा है, जिसमें कपल का बेबी दुनिया में आएगा। तस्वीर में लिखा है, ‘अगस्त 2021।’ इसके साथ ही इस समय के आगे एक जोड़ी बच्चों के क्यूट जूते भी रखे हैं। इस गुड न्यूज के बाद कपल के पास बधाइयों का तांता लग गया था। (ये भी पढ़ें: इनाया नौमी खेमू पटौदी हाउस में कीड़े पकड़ती आईं नजर, मां सोहा ने शेयर की झलकियां)

अब किश्वर अपने पेट में पल रहे बेबी के बारे में चिंतित हैं। जब एक महिला प्रेग्नेंट होती है, तो कहा जाता है कि उसके होने वाले बेबी की शक्ल उस से ही मिलती है जिसको वो सबसे ज्यादा प्यार करती है। इसलिए हर प्रेग्नेंट महिला का रूम बेबी के पोस्टर्स से भरा हुआ होता है। इसी की वजह से किश्वर ने अपने फोन के वालपेपर में अपने हसबैंड के बचपन की तस्वीर को लगाया है ताकि बेबी उनकी तरह दिखे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने एक बात की टेंशन ये है कि अगर उनके पेट में बेबी गर्ल हुई और वो उनके पति की तरह दिखने लगी तो क्या होगा। एक्ट्रेस ने इस फनी वीडियो में ऐसी सिचुएशन को ‘खतरनाक’ बताया है।

इससे पहले, किश्वर ने  9 मार्च 2021 को अपने ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था, जो पूरे 15 मिनट 27 सेकेंड का है। इस वीडियो में किश्वर और सुयश ने कई मुद्दों पर बात की है। लेकिन कपल ने सबसे पहले अपने उस रिएक्शन के बारे में बताया है, जब उन्हें पता चला था कि वह माता-पिता बनने वाले हैं। (ये भी पढ़ें: अपारशक्ति खुराना जल्द बनने वाले हैं पापा, जानें किस महीने होगी वाइफ आकृति आहूजा की डिलीवरी)

वीडियो में सुयश कहते हैं कि, ‘हम दोनों ने बच्चे को लेकर कोई प्लानिंग नहीं की थी। आपको ये सच मानना होगा कि ये बिल्कुल अनप्लांड है और इसी वजह से यह हमारे लिए बहुत चौंकाने वाला भी था। जब किश्वर अपना टेस्ट कर रही थीं, तब मैं बाहर रूम में लेटा हुआ था। कुछ देर बाद वह बाथरूम से बाहर आईं और शांत होकर बैठ गईं। इसके बाद उसने मुझे टेस्ट दिखाया, जो पॉजिटिव था। इसे देखकर मैं हैरान रह गया था।’ इसके आगे किश्वर ने कहा कि, ‘जब मैंने सुयश को बताया तो, हमारे बीच लगभग 3 मिनट का पिन ड्रॉप साइलेंस था। हमें खुद समझ नहीं आ रहा था कि हम कैसे रिएक्ट करें।’

इसके आगे कपल ने वीडियो में बताया है कि, ‘हमारे आस-पास के लोग अपने अंडे फ्रीज कर रहे हैं या फिर आईवीएफ का रास्ता चुन रहे हैं। ये बात सच है कि 40 की उम्र में गर्भ धारण करना एक चमत्कार है और हमें ये कीमती उपहार मिला है, जिससे हम बेहद खुश हैं। हां, ये सच है कि लॉकडाउन में जब सब गुड न्यूज सुना रहे थे, तो हम उनका मजाक उड़ाते हुए ये कह रहे थे कि क्यों सब प्रेग्नेंट हो रहे हैं। लेकिन हम ये नहीं जानते थे कि भगवान ने हमारे लिए भी ये योजना बनाई हुई है।’ वहीं, वीडियो में किश्वर ये भी कहती नजर आती हैं कि, ‘जब से सुयश को इस बात की जानकारी मिली है, कि हम माता-पिता बनने वाले हैं, तो वह पहले से भी ज्यादा जिम्मेदार हो गए हैं और वह बच्चे का नाम भी सोच रहे हैं।' (ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया के साथ लंच डेट पर गए एजाज खान, एक्टर ने शेयर की खूबसूरत फोटो)

फिलहाल, फैंस सुयश और किश्वर के आने वाले बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.