9 मंथ प्रेग्नेंट किश्वर मर्चेंट ने BFF गुरनीत की शादी में जमकर किया डांस, भावुक होकर लगाया गले

हाल ही में, प्रेग्नेंट टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने अपनी बेस्ट फ्रेंड गुरनीत चड्ढा की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए देखते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

9 मंथ प्रेग्नेंट किश्वर मर्चेंट ने BFF गुरनीत की शादी में जमकर किया डांस, भावुक होकर लगाया गले

इसमें कोई शक नहीं है कि, माता-पिता और भाई-बहन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा होते हैं। लेकिन जीवन में एक पड़ाव ऐसा आता है, जब हमें एक दोस्त की जरूरत होती है, जिससे हम अपने मन की सारी बातें कह सकें। दोस्तों के साथ हमारा एक अलग कनेक्शन होता है, जिसके साथ हम मस्ती, लड़ाई-झगड़े और प्यार जैसा बंधन साझा करते हैं और जब बात बेस्ट फ्रेंड की शादी की आती है, तो इसकी एक्साइटमेंट अलग लेवल की होती है। इन दिनों इस खूबसूरत एहसास से टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchantt) गुजर रही हैं।

Kishwer Merchantt With Her Friend

प्रेग्नेंट किश्वर मर्चेंट और उनके पति व एक्टर सुयश राय जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी के आखिरी पड़ाव में हैं और कभी भी अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं। लेकिन, 9 मंथ की प्रेग्नेंट किश्वर ने अपनी बेस्ट फ्रेंड गुरनीत चड्ढा की शादी को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी पड़ाव में होने के बावजूद वो अपनी BFF गुरनीत की शादी की सभी रस्मों में न केवल शामिल हुईं, बल्कि जमकर धमाल भी मचाया।

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट किश्वर मर्चेंट अपनी BFF की मेहंदी सेरेमनी पर हुईं भावुक, तस्वीरें शेयर कर कही ये बात)

Kishwer Merchantt With Her BFF

6 अगस्त 2021 को किश्वर की दोस्त गुरनीत चड्ढा अपने जिंदगी के प्यार सनी सिंह सिंधु के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। इस खूबसूरत पल की कुछ झलकियां किश्वर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की हैं। अपनी बेस्टी की शादी में किश्वर ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था और अपने लुक को उन्होंने मल्टीकलर चोकर और बड़े मांगटीका से पूरा किया था। हालांकि, किश्वर के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो ने उनकी सुंदरता में चार-चांद लगा दिए थे। वहीं, दुल्हन ने अपनी शादी में बेबी पिंक कलर का लहंगा पहना था।

Kishwer Merchantt

Kishwer Merchantt's BFF Marriage

Kishwer Merchantt's BFF Marriage

Kishwer Merchantt With Friends

Kishwer Merchantt With Friends

(ये भी पढ़ें- रूमी जाफरी की बेटी अल्फिया ने निकाह के लिए पहना गोल्डन सूट, खूबसूरत मंगलसूत्र किया फ्लॉन्ट)

अपनी बेस्ट फ्रेंड को दुल्हन बनते देखना उत्साक और भावुकता से भरा हुआ होता है। किश्वर भी अपनी दोस्त को दुल्हन बनते देख इमोशनल हो गईं थी और उन्हें गले लगा लिया था। वीडियो में आप देख सकते हैं, जब गुरनीत की ब्राइडल एंट्री होती है, तो किश्वर अपनी दोस्त को देखकर भावुक हो जाती हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेती हैं। इस दौरान आप देख सकते हैं कि, एक्ट्रेस अपनी BFF की शादी के हर एक पल को एंजॉय कर रही हैं।

5 अगस्त 2021 को मेहंदी फंक्शन के साथ गुरनीत चड्ढा की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हुई थी। किश्वर मर्चेंट ने अपनी दोस्त की मेहंदी सेरेमनी में खूब धमाल मचाया था, जिसका सबूत एक्ट्रेस के इंस्टा फीड पर मौजूद तस्वीरें हैं। तस्वीरों में प्रेग्नेंट किश्वर अपने पिंक कलर के आउटफिट में काफी प्यारी लग रही हैं, जबकि होने वाली दुल्हन गुरनीत ऑरेंज कलर के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। यहां देखें फोटोज।

Kishwer Merchant With Her BFF Gurneet

Kishwer Merchant With Her BFF Gurneet

Kishwer Merchantt With Her BFF

(ये भी पढ़ें- 'ये हैं मोहब्बतें' फेम शिरीन मिर्जा अपनी इंगेजमेंट में हो गई थीं भावुक, बताया कब करेंगी शादी)

फिलहाल, किश्वर मर्चेंट द्वारा शेयर की गईं उनके दोस्त की वेडिंग फोटोज आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.