प्रेग्नेंट सोनम कपूर पति आनंद आहूजा को कर रहीं याद, रोमांटिक फोटोज शेयर कर लिखा- 'मिस यू'

हाल ही में, प्रेग्नेंट एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा संग अपनी कुछ रोमांटिक थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

प्रेग्नेंट सोनम कपूर पति आनंद आहूजा को कर रहीं याद, रोमांटिक फोटोज शेयर कर लिखा- 'मिस यू'

बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने 21 मार्च 2022 को इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया था। इस जर्नी में एक्ट्रेस अपने पति आनंद आहूजा को मिस कर रही हैं।

sonam

पहले ये जान लीजिए कि, सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने बॉयफ्रेंड व बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। शादी से पहले कपल ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया था। शादी के बाद एक्ट्रेस लंदन शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी में वह मुंबई आ गई हैं, लेकिन वो अब अपने पति को मिस कर रही हैं। उन्होंने आनंद को याद करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

sonam

(ये भी पढ़ें- सोहेल खान संग तलाक की अर्जी के बाद पत्नी सीमा खान ने बदला अपना सरनेम)

सोनम कपूर ने 20 मई 2022 को अपने इंस्टा हैंडल पर स्टोरीज शेयर की हैं, जिसमें वो अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में सोनम, आनंद के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। दूसरी में आनंद, सोनम के गाल पर किस कर रहे हैं। वहीं, तीसरे में कपल कैमरे के लिए पोज दे रहा है। इन फोटोज को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'मिस यू'।

sonam

sonam

sonam

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट विन्नी अरोड़ा ने गोद भराई की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस)

सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी में काफी गर्व से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। वो अक्सर अपने बेबी बंप की फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इससे पहले, 12 अप्रैल 2022 को सोनम ने अपने पति आनंद के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि, सोनम बैठी हुई हैं और पीछे से आनंद उन्हें गले लगाए हुए हैं। यहां दखें वो फोटोज।

sonam

sonam

(ये भी पढ़ें- सबा अली खान ने शेयर की इनाया और जेह अली खान की अनसीन तस्वीर, प्रोटेक्ट करती दिखीं बड़ी बहन)

फिलहाल, हमें तो सोनम कपूर और आनंद आहूजा की जोड़ी बेहद पसंद है। वैसे, आपको सोनम द्वारा शेयर की गई थ्रोबैक फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.