प्रीति जिंटा बनी मां, जुड़वा बच्चों के जन्म की घोषणा करते हुए बताए उनके नाम

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा दो जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रीति जिंटा बनी मां, जुड़वा बच्चों के जन्म की घोषणा करते हुए बताए उनके नाम

बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के लिए आज ​का दिन यानी 18 नबंबर 2021 उनके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। जी हां, आज ​का दिन उनके लिए उत्सव का दिन है। एक्ट्रेस ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Preity Zinta Gene Goodenough

पहले तो ये जान लीजिए कि, 'कल हो ना हो', 'कोई मिल गया', 'दिल है तुम्हारा' जैसी फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जीनी गुडइनफ से लॉस एंजलिस में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। कपल की शादी में महज परिवार के लोग और करीबी दोस्त शमिल हुए थे। यही नहीं, प्रीति और जीनी की शादी की जानकारी फैंस को कुछ समय बाद लगी थी और एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें भी लगभग छह महीने बाद शेयर की थीं। हालांकि, मुंबई आकर एक्ट्रेस ने एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा हर इंसान नजर आया था। शादी के बाद प्रीति जिंटा अपने पति जीनी गुडइनफ के साथ यूएस में शिफ्ट हो चुकी हैं। प्रीति अपनी मैरिड लाइफ की झलकियां अक्सर सोशल मीडिया पर दिखाती रहती हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस अपनी शादी के करीब 5 साल बाद दो बच्चों की मां बनी हैं। 

Preity Zinta Gene Goodenough

दरअसल, 18 नवंबर 2021 को प्रीति जिंटा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है। पति जीनी गुडइनफ के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''सभी लोगों को हाय! मैं आज आप सभी के साथ अपनी अद्भुत खबर साझा करना चाहती हूं। जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इतने कृतज्ञता और इतने प्यार से भर गए हैं कि, हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का स्वागत करते हैं। हम अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद। ढेर सारा प्यार और प्रकाश, जीन, प्रीति, जय और जिया।'' एक्ट्रेस के इस पोस्ट से ये स्पष्ट है कि, एक्ट्रेस सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं।

Preity G Zinta

Preity G Zinta

प्रीति जिंटा ने 11 मार्च 2021 अपने हसबैंड जीनी गुडइनफ का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इस में वह अपने पति के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रीति ने कैप्शन में लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे मेरे हमेशा वाले वैलेंटाइन। आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। आप मेरी खुशियों का जरिया हैं, मेरी दुनिया का केंद्र हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। मैं आपको जल्दी देखने का इंतजार नहीं कर सकती हूं। #Happybirthday #ting।' 

(ये भी पढ़ें- नवविवाहित राजकुमार राव और पत्रलेखा लौटे मुंबई, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया 1,65,000 रुपए का मंगलसूत्र)

फिलहाल, हम प्रीति जिंटा और जीनी गुडइनफ को माता-पिता बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.