प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे पर पहनी थी 48 हजार रुपये की ड्रेस, जानें इसके बारे में

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान 48 हजार रूपये की एक खूबसूरत ड्रेस पहनी थी। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे पर पहनी थी 48 हजार रुपये की ड्रेस, जानें इसके बारे में

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 18 जुलाई 2021 को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं और यहीं पर एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों के साथ अपने बर्थडे के दिन पूल साइड में शानदार पार्टी की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें एक्ट्रेस की खूबसूरत बीच (Beach) ड्रेस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

priyanka chopra

पहले आप ये जान लीजिए कि, प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी। दोनों वैनिटी फेयर ऑस्कर की आफ्टर पार्टी के दौरान मिले थे। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का ऐज गैप है, लेकिन इसके बावजूद दोनों फैंस को कपल गोल्स देते हैं। दोनों की शादी को दो साल से भी ज्यादा का समय हो गया है और तब से लेकर अब तक दोनों एक-दूसरे के साथ लवली टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह 2 लाख रुपए का जॉगर सेट पहने एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, व्हाइट-ब्लैक ग्लासेस में दिखे कूल)

priyanka chopra husband name

आइए अब आपको एक्ट्रेस की वो तस्वीर दिखाते हैं। दरअसल, प्रियंका अपने बर्थडे के दिन कई खूबसूरत ड्रेस को टाई करती नजर आई थीं। इन्हीं में से एक उनकी मल्टी कलर्ड बीच (Beach) ड्रेस है, जिसमें प्रियंका काफी ग्लैमरस लग रही थीं। इस ड्रेस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने बिकनी टॉप को पेयर किया था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को एक नेकपीस, व्हाइट गॉगल्स, कलरफुल नेल्स और लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया था। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस लुक से साबित कर दिया है कि, फैशन के मामले में वह भी किसी से कम नहीं हैं।

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी से प्रियंका चोपड़ा तक, बी-टाउन के ये 10 सितारे महंगे रेस्तरां और क्लब के हैं मालिक)

प्रियंका चोपड़ा की ये ड्रेस अगर आपको पसंद आई है, तो पहले आप ये जान लीजिए कि, इस ड्रेस की कीमत हजारों में है। प्रियंका चोपड़ा की ये मल्टी कलर्ड शॉर्ट बीच ड्रेस 'Missoni' ब्रांड की है, जिसकी कीमत 640 डॉलर यानी लगभग 47,633.60 रुपये है। अगर आप समुद्र के मजे लेने के लिए इस ड्रेस पर इतना पैसा खर्च कर सकते हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ड्रेस होगी।

(ये भी पढ़ें: सोनम कपूर ने अपने बर्थडे पर पहनी थी 4 लाख की ड्रेस व ज्वैलरी, देखें एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें)

short beach dress

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे के मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अपने खास दिन को एंजॉय करती नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों में जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था, वो एक्ट्रेस का रेड मोनेकिनी वाला लुक था, जिसमें प्रियंका काफी हॉट लग रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड स्विमसूट के साथ व्हाइट श्रग भी कैरी किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों का बन बनाया हुआ था और आंखों पर व्हाइट गॉगल्स लगाए थे। प्रियंका चोपड़ा का ये स्विमसूट 'Marysia' फैशन कंपनी के SWIMCLEAN कलेक्शन का है, जिसकी कीमत लगभग 28,214 रुपये है। SWIMCLEAN कलेक्शन का ये स्विमसूट सबसे ज्यादा डिमांड में है, जिसका अंदाजा आप इसकी सुंदरती से लगा सकते हैं।

priyanka chopra birthday

priyanka outfit

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सेंस से अक्सर फैंस को हैरान करती नजर आती हैं। तो एक्ट्रेस की ये ड्रेस आपको कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.