पृथ्वी अंबानी ने राधिका मर्चेंट के 'अरंगेत्रम' में पहने थे 6,000 रुपए के जूते, लग रहे थे क्यूट

क्या आप जानते हैं कि, बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी ने राधिका मर्चेंट के 'अरंगेत्रम' में बेहद महंगे जूते पहने थे? आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

पृथ्वी अंबानी ने राधिका मर्चेंट के 'अरंगेत्रम' में पहने थे 6,000 रुपए के जूते, लग रहे थे क्यूट

अंबानी फैमिली के सबसे छोटे सदस्य यानी पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीतने में हमेशा कामयाब रहे हैं। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के पोते पृथ्वी, आकाश अंबानी व श्लोका मेहता के बेटे हैं। अंबानी परिवार ने 10 दिसंबर 2020 को अपने घर में पृथ्वी का स्वागत किया था और तभी से वह सुर्खियों में हैं।

Ambani Family

अंबानी परिवार ने 5 जून 2022 को अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के अरंगेत्रम समारोह की मेजबानी की थी। ये समारोह 'द ग्रैंड थिएटर जियो वर्ल्ड सेंटर' में हुआ था, जिसमें पूरे अंबानी खानदान के साथ-साथ ग्लैमर जगत के सितारों ने भी शिरकत की थी। इस आयोजन में मुकेश अंबानी, कोकिलाबेन अंबानी, आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता ने एक भव्य एंट्री की थी। नीता अंबानी से लेकर उनकी बहू श्लोका मेहता तक, सभी रॉयल अंदाज में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

(ये भी पढ़ें- अनंत अंबानी की GF राधिका मर्चेंट ने पहना 64,940 रुपए का क्रिस्टल बटरफ्लाई टॉप, लग रहीं स्टाइलिश)

Mukesh Ambani-Nita Ambani

Akash Ambani, Shloka Mehta and Kokilaben Ambani

हालांकि, ये परिवार के सबसे छोटे सदस्य पृथ्वी आकाश अंबानी थे, जिन्होंने सारी लाइमलाइट चुरा ली थी। उन्होंने भी अपने परिवार के साथ उपस्थिति दर्ज कराई थी और अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल चुरा लिया था। पृथ्वी गहरे गुलाबी रंग के कुर्ते में अपने दादू मुकेश अंबानी के साथ बेहद प्यारे लग रहे थे। उनके लुक को प्यारे जूतों से स्टाइल किया गया था।

Mukesh Ambani with grandson Prithvi

सोशल मीडिया फीड पर स्क्रॉल करते हुए हमें एक फैन पेज मिला, जिसमें पृथ्वी के प्यारे छोटे जूतों की कीमत के बारे में जानकारी दी गई थी। ‘The Carl Navy Kids’ के जूते ‘Bisgaard’ ब्रांड के थे, जिस पर 74.95 यूरो यानी 6,049 रुपए खर्च किए गए थे। हालांकि, छूट के बाद इसकी कीमत वर्तमान में 4,537 रुपए है।

Prithvi Ambani Shoes Cost

10 दिसंबर 2021 को अंबानी परिवार ने पृथ्वी के पहले जन्मदिन के लिए एक भव्य पार्टी की मेजबानी की थी। 4 अप्रैल 2022 को आकाश अंबानी के फैन पेज ने पृथ्वी का एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह अपने माता-पिता आकाश और श्लोका के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे थे। नेवी-ब्लू कलर की ड्रेस में पृथ्वी बहुत क्यूट लग रहे थे। थोड़ी रिसर्च करने पर पता चला कि, ‘डोल्से और गब्बाना’ ब्रांड की ये ड्रेस 22,312 रुपए की है, जो छूट के बाद 13,387 रुपए में वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Prithvi Akash Ambani

Prithvi Akash Ambani Dress Cost

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने करण जौहर के शो पर पहनी 1 लाख से ज्यादा की ड्रेस, डायमंड रिंग की फ्लॉन्ट)

फिलहाल, आपको आकाश और श्लोका के बेटे पृथ्वी कैसे लगते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.