आकाश अंबानी-श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी का पहला बर्थडे बैश, तस्वीरें और वीडियो आए सामने

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी 10 दिसंबर 2021 को एक साल के पूरे हो गए। इस खास मौके पर उनके परिवार ने उनके लिए एक भव्य पार्टी रखी थी। इसकी झलकियां सामने आई हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी का पहला बर्थडे बैश, तस्वीरें और वीडियो आए सामने

9 मार्च 2019, ये वही दिन था, जब देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता मिस्टर एंड मिसेज अंबानी बने थे और सोलमेट के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी। पति-पत्नी बनने के डेढ़ साल के बाद आकाश और श्लोका ने अपने जीवन के अगले चरण यानी पैरेंटहुड में कदम रखा था और 10 दिसंबर 2020 को अपने बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी का स्वागत किया था। अपने लिटिल मुंचकिन के पहले बर्थडे पर उनके प्यारे माता-पिता ने अपने लाडले के लिए एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। इसकी झलकियां सामने आई हैं, आइए आपको दिखाते हैं।

Akash Ambani and Shloka Mehta

पहले ये जान लीजिए कि, पोते के घर में आने के बाद पहली बार दादा-दादी बने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए पृथ्वी आकाश अंबानी के आगमन की घोषणा की थी। अंबानी परिवार के प्रवक्ता द्वारा जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में लिखा था, "भगवान कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से, श्लोका और आकाश अंबानी आज एक बच्चे के माता-पिता बने। नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादा-दादी बनकर खुश हैं, क्योंकि उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के परपोते का स्वागत किया है। मां और बेटे दोनों की तबीयत ठीक है। बच्चे के आगमन से पूरे मेहता और अंबानी परिवार में अपार खुशी आई है।"

Mukesh

(ये भी पढ़ें: जब मुकेश अंबानी मीटिंग में हल करने लगे थे बेटी ईशा के गणित के सवाल, पत्नी नीता ने बताया था किस्सा)

अब आइए आपको दिखाते हैं, छोटे राजकुमार पृथ्वी आकाश अंबानी के बर्थडे के जश्न की झलकियां। दरअसल, लाखों लोग पृथ्वी आकाश अंबानी के पहले जन्मदिन समारोह की एक झलक पाने के लिए अपने सोशल मीडिया पर नजरें बनाए हुए हैं, लेकिन अंबानी परिवार ने सेलिब्रेशन से जुड़ा कोई फोटो या वीडियो साझा नहीं किया है। हालांकि, हमें पृथ्वी के जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो मिला है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक फैन पेज द्वारा साझा किए गए वीडियो में हम गायक अरिजीत सिंह को जन्मदिन की पार्टी में मंच पर लाइव परफॉर्म करते हुए देख सकते हैं। यहां देखें वो वीडियो।

इसके अलावा, फैन पेज द्वारा साझा की गई एक अन्य पोस्ट में हम देख सकते हैं कि, छोटे मंचकिन के दादू मुकेश अंबानी ब्लैक कलर का कोट और पैंट पहने पृथ्वी के जन्मदिन की पार्टी में तस्वीरें क्लिक करवा रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: ईशा ने अपनी शादी में किया था मां के लुक को कॉपी, 35 साल पहले नीता अंबानी सजी थीं ऐसे)

कथित तौर पर, पार्टी का आयोजन जामनगर में 10 दिसंबर 2021 को किया गया था और इस समारोह में बॉलीवुड और खेल इंडस्ट्री के कुछ प्रमुख लोगों ने भाग लिया था। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थीं कि, पृथ्वी के पहले जन्मदिन के लिए उनके परिवार ने जामनगर में एक भव्य समारोह की योजना बनाई थी। 'रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क' की रिपोर्ट के अनुसार, 120 से अधिक मेहमानों को जन्मदिन समारोह में आमंत्रित किया गया था।

akash ambani

पृथ्वी आकाश अंबानी ने अपनी पहली दिवाली अपने परिवार के साथ लंदन में मनाई थी। अपने इंस्टा फ़ीड को स्क्रॉल करते हुए हमें एक फैन पेज पर पृथ्वी की एक अनदेखी तस्वीर मिली। तस्वीर में पृथ्वी अपनी मां श्लोका मेहता की बाहों में लंदन में रोशनी का त्योहार मनाते हुए प्यारे लग रहे हैं। इस फोटो में कोकिलाबेन अंबानी, मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी को भी देखा जा सकता है।

prithvi ambani

(ये भी पढ़ें: मुकेश-नीता अंबानी 'पावर कपल' की लिस्ट में नंबर 1, विक्की-कैटरीना भी टॉप 10 में शामिल)

फिलहाल, हम पृथ्वी आकाश अंबानी के जन्मदिन समारोह की और तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको सामने आया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.