पृथ्वी अंबानी की दादू मुकेश संग फोटो आई सामने, कुर्ता-पायजामा और जैकेट में क्यूट दिख रहे 'प्रिंस'

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी की अपने 'दादू' मुकेश अंबानी के साथ एक फोटो सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पृथ्वी अंबानी की दादू मुकेश संग फोटो आई सामने, कुर्ता-पायजामा और जैकेट में क्यूट दिख रहे 'प्रिंस'

देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने मार्च 2019 में अपनी बचपन की प्रेमिका श्लोका मेहता के साथ शादी रचाई थी। शादी के डेढ़ साल बाद 10 दिसंबर 2020 को आकाश और श्लोका को एक बच्चे का आशीर्वाद मिला, जिसका नाम उन्होंने पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है। 

ambani family

पोते के घर में आने के बाद पहली बार दादा-दादी बने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपनी खुशी का इजहार करते हुए पृथ्वी आकाश अंबानी के आगमन की घोषणा की थी। अंबानी परिवार के प्रवक्ता द्वारा एक आधिकारिक बयान जारी किया गया था। उस समय जूनियर अंबानी और उनके दादा मुकेश अंबानी की एक तस्वीर वायरल हुई थी। यहां देखें वो फोटो। 

Mukesh

(ये भी पढ़ें: ईशा ने अपनी शादी में किया था मां के लुक को कॉपी, 35 साल पहले नीता अंबानी सजी थीं ऐसे)

अंबानी फैमिली के आधिकारिक बयान में लिखा था, "भगवान कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से, श्लोका और आकाश अंबानी आज एक बच्चे के माता-पिता बने। नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादा-दादी बनकर खुश हैं, क्योंकि उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के परपोते का स्वागत किया है। मां और बेटे दोनों की तबीयत ठीक है। बच्चे के आगमन से पूरे मेहता और अंबानी परिवार में अपार खुशी आई है।"

ambani family

10 दिसंबर 2021 को पृथ्वी आकाश अंबानी एक साल के हो गए और आकाश अंबानी के एक फैन पेज ने उनके दादू मुकेश अंबानी के साथ छोटे राजकुमार की एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में पृथ्वी एक सफेद कुर्ता-पायजामा में अपने दादू के साथ ट्विनिंग कर रहे हैं। कुर्ते के ऊपर पृथ्वी ने लाल बंधनी प्रिंटेड नेहरू जैकेट पहनी है। मुकेश अंबानी ने भी सफेद कुर्ते के साथ लाल रंग की नेहरू जैकेट पहनी है। अपनी प्यारी आंखों के साथ कैमरे के लिए पोज़ देते हुए पृथ्वी बहुत क्यूट लग रहे हैं।

Prithvi

(ये भी पढ़ें: नीता अंबानी के महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ)

पृथ्वी का पहला जन्मदिन मनाने के लिए उनके परिवार ने पैत्रृक आवास जामनगर (गुजरात) में एक भव्य समारोह की योजना बनाई है। 'रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क' की रिपोर्ट के अनुसार, 120 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, करीब 100 पंडित पृथ्वी को आशीर्वाद देंगे। करीब 50,000 ग्रामीणों को अंबानी फैमिली भोजन कराएगी और आस-पास के अनाथालयों को जरूरत के सामान दान करेंगे। 

akash ambani

पृथ्वी आकाश अंबानी ने अपनी पहली दिवाली अपने परिवार के साथ लंदन में मनाई थी। अपने इंस्टा फ़ीड को स्क्रॉल करते हुए हमें एक फैन पेज पर पृथ्वी की एक अनदेखी तस्वीर मिली। तस्वीर में पृथ्वी अपनी मां श्लोका मेहता की बाहों में लंदन में रोशनी का त्योहार मनाते हुए प्यारे लग रहे हैं। इस फोटो में कोकिलाबेन अंबानी, मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी को भी देखा जा सकता है।

prithvi ambani

(ये भी पढ़ें: मुकेश-नीता अंबानी के घर की एक दीवार आकाश-ईशा और अनंत की दुर्लभ तस्वीरों से है भरी, देखें झलक)

फिलहाल, हम भी पर पृथ्वी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको पृथ्वी अंबानी की उनके दादू के साथ ​की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.