मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी की अनदेखी फोटो आई सामने, दिवाली जश्न में फैमिली संग दिखे 'छोटे नवाब'

आकाश अंबानी और उनकी वाइफ श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी अंबानी की एक अनदेखी फोटो सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी की अनदेखी फोटो आई सामने, दिवाली जश्न में फैमिली संग दिखे 'छोटे नवाब'

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के पोते व अंबानी फैमिली के 'राजकुमार' पृथ्वी अंबानी 10 दिसंबर 2021 को एक साल के पूरे हो जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, उनका पहला बर्थडे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आइए इस खास मौके पर हम आपको पृथ्वी की एक अनदेखी तस्वीर दिखाते हैं।

ambani family

पहले तो ये जान लीजिए कि, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी लवली वाइफ श्लोका मेहता ने 10 दिसंबर 2020 को अपने बेटे पृथ्वी अंबानी का वेलकम किया था। आकाश और श्लोका मार्च 2019 में एक-दूसरे के साथ भव्य शादी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी में करोड़ों रुपए खर्च हुए थे। इस ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड से लेकर स्पोर्ट्स तक से जुड़ी दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत किया था।

Akash Ambani Wedding

(ये भी पढ़ें- मुकेश-नीता अंबानी 27 मंजिला महल 'एंटीलिया' से पहले भाई अनिल की फैमिली संग रहते थे इस बिल्डिंग में)

अब आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। वैसे तो, अंबानी फैमिली का कोई भी मेंबर सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं र​हता है। लेकिन फैंस को उनके फैन पेज पर उनकी लाइफ से जुड़ी झलकियां देखने को मिलती रहती हैं। ऐसे ही एक आकाश अंबानी नाम के एक फैन पेज पर हमें अंबानी फैमिली के शहजादे पृथ्वी अंबानी की फोटो मिली है। ये तस्वीर दिवाली 2021 के सेलिब्रेशन के दौरान की है। फोटो में अंबानी फैमिली कुछ लोगों के साथ दिवाली का त्योहार मनाती नजर आ रही है। इसमें मुकेश अंबानी, उनकी मां कोकिलाबेन, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता दिखाई दे रहे हैं। ​फोटो में जिसने हमारा ध्यान खींचा वह हैं, पृथ्वी अंबानी, जो कि श्लोका मेहता की गोद में हैं। तस्वीर में सभी मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन के मुताबिक, ये फोटो अंबानी के लंदन वाले घर स्टोक पार्क की है।

prithvi ambani

पृथ्वी अंबानी की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपने दादा जी मुकेश अंबानी के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। यहां देखें वो फोटो।

prithvi ambani

(ये भी पढ़ें- आकाश अंबानी की 4 लग्जरी कारें, करोड़ों में है इनकी कीमत)

जानकारी के लिए बता दें कि, 10 दिसंबर 2021 को आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी के बेटे पृथ्वी का बर्थडे जामनगर (गुजरात) में उनके फार्महाउस पर भव्य तरीके से मनाया जाएगा। पृथ्वी के पहले जन्मदिन पर सौ पुजारी उनके स्वस्थ और लंबी उम्र के लिए पूजा अर्चना करेंगे और पूजा संपन्न करने के बाद आशीर्वाद देंगे। 'रिपब्लिक मीडिया' की मानें तो, 120 मेहमानों को बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए प्राइवेट जेट से जामनगर भेजा जाएगा। 

prithvi ambani

अंबानी परिवार ने पृथ्वी के पहले जन्मदिन के अवसर पर आसपास के गांवों में 50,000 ग्रामीणों को खाना खिलाने की योजना बनाई है। वे इस अवसर पर अनाथालयों में दान करने और देश के 150 अनाथालयों में छोटे समारोह आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। मां श्लोका अंबानी द्वारा पृथ्वी के लिए नीदरलैंड से खिलौने आयात किए गए हैं। 

akash ambani

 

फिलहाल, हमें पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे से​लब्रेशन की तस्वीरों का इंतजार है। वैसे आपको ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.