नन्हे पृथ्वी अंबानी ने अपने 'चाचू' अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में किया खूब एंजॉय

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी को अपने चाचू अनंत की सगाई में एंजॉय करते हुए देखा गया। आइए देखते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नन्हे पृथ्वी अंबानी ने अपने 'चाचू' अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में किया खूब एंजॉय

Prithvi Ambani In Anant Engagement: अंबानी परिवार के लिए यह उत्सव का समय है, क्योंकि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने अपने जीवन के प्यार राधिका मर्चेंट से सगाई कर ली है। हाल ही में, हमने अनंत और राधिका की पारंपरिक सगाई समारोह के बाद अंबानी परिवार की पहली तस्वीर देखी। लव बर्ड्स के मिलन की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी और पूरा परिवार खुशी व उत्साह से भरा हुआ नजर आ रहा था। इस दौरान पृथ्वी अंबानी भी अपने चाचू की सगाई में एंजॉय करते हुए नजर आए। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

ambani family

चाचू अनंत अंबानी के सगाई समारोह में दिखे पृथ्वी अंबानी

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी भी अपने चाचू अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के सगाई समारोह का आनंद लेते देखे गए। उन्हें सफेद पैंट और एक प्रिंटेड जैकेट के साथ लाल कुर्ता पहने देखा गया। अंबानी फैन पेज द्वारा साझा की गई कुछ झलकियों में वह अपने दादा मुकेश अंबानी के साथ पूरे कार्यक्रम स्थल पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं और वहां होने वाली रस्मों को भी देख रहे हैं।

prithvi

prithvi

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की पारंपरिक सगाई समारोह

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने 19 जनवरी 2023 को परिवार दोस्तों और परंपराओं के बीच अंबानी निवास 'एंटीलिया' में औपचारिक रूप से सगाई की। उनकी सगाई की रस्मों में 'गोल धना' और 'चुनरी विधि' जैसी सदियों पुरानी गुजराती परंपराएं शामिल थीं, जिसके बाद रिंग एक्सचेंज किया ​गया। इसमें पारंपरिक लगन पत्रिका पढ़ना या आगामी शादी का निमंत्रण, नीता अंबानी के नेतृत्व में अंबानी परिवार के सदस्यों द्वारा डांस परफॉर्मेंस, गणेश पूजा और कई अन्य कार्यक्रम शामिल थे। अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की सगाई में मां नीता ने किया डांस। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

radhika

radhika

पृथ्वी आकाश अंबानी का पेंगुइन-थीम वाला दूसरा जन्मदिन

2 जनवरी 2023 को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने अपने बेटे पृथ्वी के दूसरे बर्थडे के लिए एक भव्य जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया था। वैसे तो, पृथ्वी 10 दिसंबर 2022 को ही दो साल के हो गए थे, लेकिन इसे किसी कारण से नए साल के मौके पर सेलिब्रेट किया गया। पृथ्वी के दूसरे बर्थडे की पार्टी पेंगुइन-थीम वाले विंटर वंडरलैंड पर आधारित थी, जो कि मुंबई के जियो गार्डन में मनाया गया था। पृथ्वी आकाश अंबानी की भव्य जन्मदिन पार्टी के लिए श्लोका मेहता अपने पति आकाश अंबानी और बर्थडे पृथ्वी के साथ हाथ में हाथ डाले एंट्री ​की थी, जो अपनी-अपनी ड्रेस में बेहद प्यारे लग रहे थे। पृथ्वी अंबानी की बर्थडे पार्टी की इनसाइड फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।

akash ambani

फिलहाल, ये तो साफ है कि पृथ्वी अंबानी अपने चाचू अनंत की सगाई समारोह में खूब एंजॉय किए। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.