पृथ्वी अंबानी की स्कूल से पहली फोटो आई सामने, क्यूट लग रहे अंबानी फैमिली के 'राजकुमार'

हाल ही में, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी की स्कूल से पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो बेहद क्यूट लग रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

पृथ्वी अंबानी की स्कूल से पहली फोटो आई सामने, क्यूट लग रहे अंबानी फैमिली के 'राजकुमार'

भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के पोते पृथ्वी अंबानी (Prithvi Ambani) आज यानी 15 मार्च 2022 को पहले दिन स्कूल गए। ये अंबानी परिवार के लिए गर्व का पल है। स्कूल से पृथ्वी की एक फोटो सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

prithvi

पहले ये जान लीजिए कि, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी व श्लोका मेहता ने 9 मार्च 2019 को एक भव्य समारोह में शादी रचाई थी। उस समय इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के डेढ़ साल बाद यानी 10 दिसंबर 2020 को इस कपल के घर एक बेटे ने जन्म लिया, जिसका नाम उन्होंने पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है। 

prithvi

अब आपको दिखाते हैं पृथ्वी अंबानी के स्कूल की पहले दिन की तस्वीर। दरअसल, अंबानी परिवार के 'राजकुमार' पृथ्वी का सनफ्लावर नर्सरी स्कूल में एडमिशन हुआ है, जहां उन्हें पहली बार स्पॉट किया गया। स्कूल से उनकी पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो काफी प्यारे लग रहे हैं। सामने आई फोटो में पृथ्वी क्लास में बैठे हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने रेड एंड व्हाइट ड्रेस पहनी है। बता दें कि, ये स्कूल मुंबई के मालाबार हिल में स्थित है। ये वही नर्सरी स्कूल है, जहां उनके माता-पिता, आकाश और श्लोका अंबानी ने पढ़ाई की थी।

prithvi

इससे पहले, पृथ्वी अंबानी को स्कूल से निकलते समय पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया। इस दौरान उनकी मां श्लोका मेहता ने उन्हें गोद में लिया हुआ था। व्हाइट शर्ट और व्हाइट मास्क में श्लोका काफी सिंपल लेकिन क्लासी लग रही थीं। इन तस्वीरों में पृथ्वी की झलक दिखी थी। हालांकि, इस दौरान कड़ी सुरक्षा भी थी।

prithvi

prithvi

फिलहाल, हम उम्मीद करते हैं कि, पृथ्वी अंबानी की ऐसी ही प्यारी तस्वीरें उनके स्कूल से सामने आती रहें। वैसे, आपको उनकी ये तस्वीर कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(PC- Akash Ambani FC)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.