पृथ्वी अंबानी ने अपने जन्मदिन पर पहनी थी 13,000 रुपए की ड्रेस, पापा आकाश संग क्यूट पोज देते आए नजर

पृथ्वी आकाश अंबानी के पहले जन्मदिन के जश्न की झलक सोशल मीडिया पर छा गई है। हालांकि, यह उनकी ‘डोल्से और गब्बाना’ की ड्रेस थी, जिसने हमारा ध्यान खींचा है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

पृथ्वी अंबानी ने अपने जन्मदिन पर पहनी थी 13,000 रुपए की ड्रेस, पापा आकाश संग क्यूट पोज देते आए नजर

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने साल 2019 में शादी रचाई थी। शादी के महज एक साल बाद यानी 10 दिसंबर 2020 में आकाश और श्लोका के साथ मुकेश व नीता की जिंदगी भी बदल गई थी, क्योंकि उनके घर में एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ था, जिनका नाम पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) है।

Mukesh Ambani with grandson Prithvi Ambani

10 दिसंबर 2021 को अंबानी परिवार ने पृथ्वी के पहले जन्मदिन के लिए एक भव्य पार्टी की मेजबानी की थी और पिछले कुछ दिनों से इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 4 अप्रैल 2022 को आकाश अंबानी के फैन पेज ने पृथ्वी का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें नन्हे राजकुमार अपने माता-पिता आकाश और श्लोका के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। नेवी ब्लू कलर की ड्रेस में पृथ्वी काफी क्यूट लग रहे थे।

Prithvi Ambani

कुछ शोध करने पर हमें पता चला कि, पृथ्वी आकाश अंबानी की प्यारी नीली ड्रेस ‘डोल्से और गब्बाना’ ब्रांड से थी। पृथ्वी की क्यूट माजोलिका प्रिंटेड ड्रेस की कीमत 22, 312 रुपए है, लेकिन आधिकारिक वेबसाइट पर छूट के साथ ये ड्रेस 13,387 रुपए में उपलब्ध है।

Prithvi Ambani's Dress Cost

2 अप्रैल 2022 को इंस्टा फीड को स्क्रॉल करते हुए हमें आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी के आगमन की घोषणा करने के लिए अंबानी द्वारा भेजे गए कार्ड की एक तस्वीर मिली थी। तस्वीर में हम एक खूबसूरत जंगल-थीम वाला कार्ड देख सकते हैं, जिसके कवर पर 'नीता और मुकेश' लिखा हुआ था। हम तस्वीर में भगवान कृष्ण की फोटो और मिश्रित व्यंजनों के साथ एक मिठाई का डिब्बा और एक चांदी का सिक्का भी देख सकते हैं। दूसरी तस्वीर में चांदी के सिक्के का पिछला भाग दिखाया गया था, जिस पर लिखा था, "श्लोका और आकाश के प्यारे बच्चे, पृथ्वी के आगमन का जश्न मनाते हुए।"

यही नहीं, एक तस्वीर में जंगल-थीम वाले कार्ड के अंदर रखे एक नोट को दिखाया गया था, जिसे पृथ्वी आकाश अंबानी के आगमन की घोषणा करने के लिए भेजा गया था। ऐसा लग रहा था कि, कार्ड को दादा-दादी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने ही खुद जारी किया था। तस्वीर में हम एक हाथ से लिखा हुआ नोट देख सकते हैं। इस नोट में लिखा था, "प्रिय रिलायंस परिवार, भगवान कृष्ण की कृपा से हमारा परिवार बड़ा हो गया है! हम 10 दिसंबर 2020 को श्लोका और आकाश के अनमोल नन्हे बच्चे पृथ्वी आकाश अंबानी के आगमन पर अपनी गहरी खुशी साझा करते हुए प्रसन्न हैं।"

फिलहाल, पृथ्वी अंबानी का लेटेस्ट वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.