प्रियांक शर्मा ने शाजा मोरानी संग रचाई शादी, रूमर्ड BF संग पहुचीं बहन श्रद्धा कपूर, देखें फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा और मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शाजा मोरानी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आइए आपको दिखाते हैं कपल की वेडिंग फोटोज।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियांक शर्मा ने शाजा मोरानी संग रचाई शादी, रूमर्ड BF संग पहुचीं बहन श्रद्धा कपूर, देखें फोटोज

लगता है कि साल 2021 शादी का साल होने वाला है। जहां 2020 में कोरोना महामारी ने पूरे साल को अपनी चपेट में लिए रखा, लोग घरों से बाहर निकलने में डरते रहे। वहीं 2021 के शुरू होते ही कोरोना का टीका आ जाने से लोगों में डर का माहौल लगभग खत्म सा हो गया है। जिसने भी पिछले साल शादी नहीं की थी, उन लोगों ने इस साल शादी के बंधन में बंधने का इरादा बना लिया है। इस काम में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है। हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल ने शादी की। इनके अलावा भी कई सेलिब्रिटी जोड़े एक-दूजे के ​​हुए हैं। वहीं, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) और टूटू शर्मा के बेटे प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) और मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी (Karim Morani) की बेटी शाजा मोरानी (Shaza Morani) भी हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। आइए आपको दिखाते हैं कपल की वेडिंग फोटोज। (ये भी पढ़ें: पिता जेमिनी गणेशन के साथ वायरल हुई रेखा की ये अनदेखी फोटो, पहचान में नहीं आ रहीं एक्ट्रेस

पहले तो ये जान लीजिए कि, शाजा और प्रियांक ने पिछले साल दिसंबर में ही एक-दूसरे के साथ सगाई की थी, जिसकी जानकारी श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। सिद्धांत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाजा और प्रियांक की इंगेजमेंट की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें कपल ट्रेडिशनल ऑउटफिट में नजर आ रहा है। जहां प्रियांक क्रीम कलर्ड कुर्ता और पीच कलर की शेरवानी में हैं, वहीं शाजा ऑरेंज कुर्ता और पिंक पायजामा में देखी जा सकती हैं। शाजा ने अपने ऑउटफिट के साथ येलो दुपट्टा भी कैरी किया हुआ है। इसे शेयर करते हुए सिद्धांत ने कैप्शन में लिखा था, ‘इन दोनों के लिए बहुत खुश हूं। मेरे दो फेवरेट लोग शादी कर रहे हैं। बधाई हो डार्लिंग्स।’ प्रियांक शर्मा, श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे हैं, इस तरह से दोनों भाई-बहन हैं।

प्रियांक और शाजा की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों पिछले 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों लव बर्ड्स की मुलाक़ात 'न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी' में एक फिल्म से जुड़े कोर्स के दौरान हुई थी। अगर प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो शाजा ने ‘ऑलवेज कभी कभी’ व ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। वहीं, प्रियांक ने साल 2013 में फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह साल 2020 की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'सब कुशल मंगल' में भी नजर आए थे। (ये भी पढ़ें: करीना कपूर के निकाह वाले लुक को इस दुल्हन ने किया कॉपी, दिखी 'बेबो' से भी ज्यादा खूबसूरत)

दरअसल, 4 फरवरी 2021 को प्रियांक और शाजा ने मुंबई में करीम मोरानी के घर पर शादी रचाई। ध्यान रहे कि, दिसंबर 2020 में प्रियांक और शाजा ने कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किया था। और अब दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। शादी के बाद दोनों के परिवार वालों ने बॉलीवुड सितारों के सामने शादी की फार्मेल्टी पूरी की। इनकी शादी में बॉलीवुड के दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिला। अगर इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो, इस बात ​का पता आसानी से चल जाएगा कि कपल की शादी में किन-किन सितारों ने शिरकत की थी। यहां देखें शादी में पहुंचने वाले सेलेब्स की तस्वीरें।

प्रियांक शर्मा ने मां के साथ किया डांस

अपनी शादी में प्रियांक शर्मा ने अपनी मां पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान उनके साथ ​शक्ति कपूर की वाइफ ​व पद्मिनी की बहन शिवांगी कोल्हापुरे ने भी डांस करती दिखीं।

शादी में श्रद्धा कपूर पहुंचीं। इस दौरान उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ भी नजर आए।

पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर बेटे और बहू की शादी की एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों रोमांटिक पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रियांक शर्मा ने शादी में सफेद कुर्ता-पायजामा व गोल्डन कलर की जैकेट पहनी है। इसके अलावा उन्होंने कोल्हापुरी चप्पल भी पहन रखी है। वहीं, शाजा गोल्डल कलर की साड़ी और खुले बालों व माथे पर बिंदी लगाए बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 

पिछले दिनों ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को करीम और पद्मिनी के एक करीबी रिश्तेदार ने बताया था कि, 'शाजा और प्रियांक के माता-पिता इस शादी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। दिसंबर में सगाई के बाद ही दोनों फैमिली ने फैसला कर लिया था कि उनकी शादी फरवरी में होगी। शादी की सारी शॉपिंग भी की जा चुकी है।’ (ये भी पढ़ें: इकबाल खान और स्नेहा छाबड़ा की लव स्टोरी: जानें कहां और कैसे शुरू हुई थी कपल की प्रेम कहानी)

फिलहाल, शाजा और प्रियांक ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है। हम भी कपल को ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- तड़का बॉलीवुडशाजा मोरानी, मानव, सोशल न्यूज)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.