सुरेश रैना के सन्यास लेने पर पत्नी प्रियंका ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

किकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने अंतरार्ष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इस मौके पर उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी रैना (Priyanka Chaudhary Raina) ने अपने पति के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। आइए देखते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सुरेश रैना के सन्यास लेने पर पत्नी प्रियंका ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने के कुछ ही देर बाद ही उनके साथी खिलाड़ी रहे सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भी अंतरार्ष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। क्रिकेट प्रेमियों को इन दोनों दिग्गज खिलाड़ी के सन्यास लेने के बाद तगड़ा झटका लगा है। फैंस उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं, और सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी रैना (Priyanka Chaudhary Raina) ने अपने पति के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। आइए देखते हैं।

दरअसल, 15 अगस्त के दिन महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास के घोषणा करने के थोड़ी देर बाद ही सुरैश रैना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। अपने रिटायरमेंट के ऐलान के साथ ही सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। रैना ने लिखा कि ''माही आपके साथ खेलना अच्छा था। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। थैंक यू इंडिया। जय हिन्द!'' (ये भी पढ़ें: क्रिकेटर सुरेश रैना के घर आया नन्हा मेहमान, तस्वीर शेयर कर फैंस को बताया बेटे का नाम)   

सुरेश रैना के सन्यास के कुछ देर बाद उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर सुरेश रैना की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''हालांकि, मैं अभी भी यह उम्मीद कर रही हूं! मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि मैं गर्व के साथ फूट रही हूं। मेरा दिल सिर्फ सम्मान और आभार से भरा है। @sureshraina3'' 

ऐसी है सुरेश रेना और प्रियंका की लव स्टोरी

सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी बचपन से ही दोस्त थे। बड़े होने पर उनकी यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। प्रियंका के पिता सतपाल शर्मा सुरेश रैना के कॉलेज के स्पोर्ट टीचर थे। सुरेश रैना और प्रियंका की शादी के लिए दोनों की फैमिली तैयार थी। शादी से पहले बीटेक करने के बाद एक आईटी प्रोफेशनल के तौर पर प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत की थी। प्रियंका नीदरलैंड्स में बैंकिंग सेक्टर में काम करती थीं। उनकी सैलरी लाखों में थी। सुरेश रैना से उनकी शादी 3 अप्रैल, 2015 को हुई थी। लेकिन साल 2016 में बेटी ग्रेसिया के जन्म लेने के बाद वे भारत आ गईं, ताकि उसका पालन-पोषण ठीक से हो सके। (ये भी पढ़ें: क्रिकेटर सुरेश रैना ने प्रियंका चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, पत्नी के लिए लिखा ये खास मैसेज)   

सुरेश रैना 23 मार्च 2020 को दोबारा पिता बने हैं। इस बार उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी ने बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम 'रियो रैना' है।

सुरेश रैना का क्रिकेट करियर

सुरेश रैना भारत के लिए 226 वनडे, 78 टी20 और 18 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में इन्होंने 7988 रन बनाए हैं। इनमें 7 शतक और 48 अर्द्धशतक शामिल हैं। आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े रैना के नाम आईपीएल में सबले ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। (ये भी पढ़ें: धोनी के रिटायरमेंट पर पत्नी साक्षी हुईं भावुक, फोटो शेयर कर लिखा- 'आपने आंसुओं को रोका होगा...')  

फिलहाल, अब किक्रेट के दो धुरंधर धोनी और सुरेश रैना मैदान पर टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। हालांकि, वो आईपीएल में इस साल और आगे भी खेलते हुए नजर आएंगे। तो आपको क्या लगता है कि इन दोनों क्रिकेटर ने सही समय पर संन्यास लिया है या नहीं? हमें कमेंट कर​के जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.