प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 50,000 रुपए की ग्रीन ड्रेस, वीडियो शेयर कर दिखाई अपने लुक की झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में, 50,000 रुपए की ग्रीन ड्रेस पहने नजर आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 50,000 रुपए की ग्रीन ड्रेस, वीडियो शेयर कर दिखाई अपने लुक की झलक

बॉलीवुड से प्यार करने वाला हर व्यक्ति इस बात से सहमत होगा कि, गॉर्जियस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) टैलेंट का पॉवरहाउस हैं। प्रियंका ने बतौर एक्ट्रेस, सिंगर और एक परोपकारी व्यक्ति के रूप में अपना लोहा हर क्षेत्र में मनवाया है। जब बात उनकी फैशन चॉइसेस की आती है, तो भी एक्ट्रेस को पता होता है कि, उन्हें किस तरह बेस्ट दिखना है। इन सबके अलावा हम प्रियंका के खुद को स्टाइल करने के तरीके से भी प्यार करते हैं। उनके ट्रेडिशनल आउटफिट्स से लेकर मॉडर्न एटायर्स तक, वो अपने हर लुक को एक यूनिक अंदाज में कैरी करती हैं।

priyanka chopra

बॉलीवुड की देसी गर्ल अक्सर अपने हर लुक में चार-चांद लगा देती हैं। जब बात काम की आती है, तो प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने कमिटमेंट्स पर खरी उतरती हैं। उन्हें काम से प्यार है और बी-टाउन के साथ ही हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी वो नाम और फेम लगातार कमा रही हैं।

(ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ के बर्थडे पर दिया सरप्राइज, स्टार वाइफ ने कट किया 6 केक)

priyanka chopra

मौजूदा समय में एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' के प्रमोशन में बिजी हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत से पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी खुशहाल फोटोज को फीचर किया है। वीडियो में प्रियंका ग्रीन कलर की पेन्सिल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने टैंजरीन हील्स के साथ पेयर किया है। इस हैप्पी वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “लंदन में पतझड़”

एक्ट्रेस के स्टनिंग लुक ने हमारा ध्यान खींच लिया और हम उनके आउटफिट की कीमत जानने के लिए उत्सुक हो गए। प्रियंका की ग्रीन पेन्सिल ड्रेस डिज़ाइनर डेविड कोमा ने डिज़ाइन की है। डिज़ाइनर की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी कीमत 695 डॉलर बताई गई है, जो भारतीय करेंसी में बदलने पर 51,562 रुपए है।

(ये भी पढ़ें: BB 15: तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा को बताया अपना 'क्रश', एक्टर ने इनकार करते हुए कही ये बात)

एक बार प्रियंका चोपड़ा जोनस को अपने पति निक जोनस के साथ खूबसूरत वर्सेस ड्रेस में स्पॉट किया गया था। उन्होंने डिज़ाइनर बरोको रोडियो की प्रिंटेड ड्रेस को ब्लैक ब्लेजर, ब्लैक हील्स और बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ पेयर किया था। ‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ड्रेस की कीमत 1,03,581 रुपए थी।

priyanka chopra with nick jonas

priyanka chopra

अगस्त 2020 में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की थी और उनकी गॉर्जियस पिंक शर्ट ने हमारा ध्यान उनकी ओर खींच लिया था। कॉलर वाली इस बेबी पिंक कलर की शर्ट में पफ स्लीव्स थीं और उन्होंने अपना लुक गोल्ड इयररिंग्स से निखारा था। ये शर्ट ‘लिसोऊ लंदन’ ब्रांड की थी और इसकी कीमत 250 पाउंड यानी करीब 25,000 रुपए थी।

priyanka chopra

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा बेहद महंगे कपड़े पहनने के साथ एक रॉयल लाइफ जीती हैं। तो आपको एक्ट्रेस की ये ड्रेस कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.