प्रियंका चोपड़ा ने पिता अशोक को किया याद, एक्ट्रेस की मां मधु ने किया भावुक पोस्ट

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की आज 8वीं डेथ एनिवर्सरी है। इस मौके पर एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने पिता अशोक को किया याद, एक्ट्रेस की मां मधु ने किया भावुक पोस्ट

ये बात सब जानते हैं कि, एक पिता अपनी बेटी के लिए दोस्त से लेकर सुपरहीरो तक सब कुछ होता है। लेकिन ये भी सच है कि, जब पिता का साया बेटियों के सिर से उठ जाता है, तो कोई भी व्यक्ति या फिर चीज इस खाली जगह को पूरा नहीं कर सकती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी अपने पिता डॉ. अशोक चोपड़ा के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती थीं और इसकी खूबसूरत झलक एक्ट्रेस ने कई बार अपने फैंस को दिखाई है। आज यानी 10 जून 2021 को एक्ट्रेस के पिता अशोक चोपड़ा की 8वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने अपने पति को याद करते हुए एक इमोशनल ट्वीट किया, जिसे एक्ट्रेस ने भी री-ट्वीट किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो ट्वीट।

priyanka chopra

पहले आप ये जान लीजिए कि, प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा लंबे समय तक कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने लगभग पांच साल तक इस बीमारी से जंग लड़ी, लेकिन साल 2013 में वह जिंदगी की जंग को हार गए। वह भारतीय सेना में डॉक्टर थे। प्रियंका अपने पिता के बेहद करीब थीं। ऐसे में जब एक्ट्रेस के पिता ने इस दुनिया को अलविदा कहा था, तब वह पूरी तरह टूट गई थीं।

(ये भी पढ़ें: मिलिंद सोमन की वाइफ अंकिता से फैन ने बेबी प्लानिंग पर किया सवाल, तो मिला मजेदार जवाब)

priyanka chopra father

आइए अब आपको मधु चोपड़ा को वो पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, मधु चोपड़ा ने 10 जून 2021 को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जो उनके हसबैंड अशोक चोपड़ा की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, अशोक चोपड़ा कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर एक प्यारी स्माइल है, जो इस फोटो को देखने वाले को सुकून देने का काम करती है। इस तस्वीर के साथ मधु चोपड़ा ने बेहद ही छोटा, लेकिन दिल को छू लेने वाला कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘हमेशा के लिए और हमेशा प्यार किया।’ अपनी मां के इस ट्वीट को प्रियंका चोपड़ा ने भी री-ट्वीट किया है।

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियोज आए सामने, मां के लिए तालियां बजाती दिखीं समीशा)

प्रियंका चोपड़ा ने पिता के लिए कही थी ये बात

कुछ समय पहले, प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी होस्ट ओपरा विनफ्रे को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने पिता को याद करते हुए अपने दिल की बात कही थी। प्रियंका ने कहा था कि, ‘सबसे ज्यादा पापा को मुझ पर गर्व होता था। वह हमेशा छोटी-छोटी बातों पर मुझे अच्छा महसूस करवाते थे। वो मेरी हर बात का ध्यान रखते थे। फिर चाहे वो मेरे रात का खाना ही क्यों न हो। अगर मैंने सारा खाना खाया और मेरी थाली साफ है, तो उनको खुशी होती थी कि, मेरी बेटी ने पूरा खाना खा लिया। अगर मैंने कोई ऐसी ड्रेस पहनी है, जो मुझे पसंद है, तो मेरे पिता को भी काफी खुशी होती थी। आज जो कुछ भी मैं हूं, उसमें मेरे पिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने मुझे शांति की भावना खोजने में मदद की है, जो मुझे कभी नहीं मिली।’

priyanka chopra on father

पति निक में पिता की झलक देखती हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ को प्रमोशन के दौरान भी अपने पिता को याद किया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि, वह अपने पति निक जोनस में अपने पिता की झलक देखती हैं। जब फिल्म प्रमोशन के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया था कि, क्या आप निक जोनस में अपने पिता को देखती हैं? तो इस सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि, ‘जितना ज्यादा मैं उन्हें जानने लगी हूं, तो ‘हां’, मुझे लगता है कि, मैंने ऐसे शख्स से शादी की है, जिसमें मेरे पिता की छवि है। ना सिर्फ म्यूजिक में बल्कि दोनों में और भी कई समानताएं हैं। दोनों काफी सॉलिड और भरोसेमंद हैं।’

(ये भी पढ़ें: शादी के बाद बदल गए हैं 'उतरन' फेम अजय चौधरी, इंटरव्यू में बताया कहां से शुरु हुई थी लव स्टोरी)

priyanka chopra with nick

फिलहाल, ये बात सच है कि, प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा आज भी अपने परिवार के सबसे जरूरी हिस्से यानी अशोक चोपड़ा को काफी मिस करते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: मधु चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.