प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान

आइए आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की सालाना कुल कमाई के बारे में बताते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी प्यार मिलता है। दोनों अक्सर पर्सनल लाइफ में ही नहीं बल्कि, प्रोफेशनल लाइफ में भी फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं। फैंस भी इस लविंग कपल पर अपनी जान न्योछावर करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने प्रियंका और निक जोनस की सालाना कमाई कितनी होगी? इस बारे में जानने की कोशिश की है। नहीं! तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

priyanka chopra and nick jonas

पहले ये जान लीजिए कि, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा 1 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' सिंगर निक जोनस संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। दोनों की मुलाकात 'वैनिटी फेयर ऑस्कर' की आफ्टर पार्टी के दौरान हुई थी। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का ऐज गैप है। बावजूद इसके, कपल्स के लिए दोनों का प्यार किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है। दोनों की शादी को दो साल हो गए हैं और तब से लेकर अब तक दोनों एक-दूसरे के साथ लवली टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: देबिना बनर्जी ने अपने घर की करवाई सैर, हाईटेक लिविंग रूम से लेकर शाही डाइनिंग टेबल की दिखाई झलक)

priyanka chopra and nick jonas wedding

अब आपको बताते हैं प्रियंका और निक जोनस की नेटवर्थ के बारे में। दरअसल, फोर्ब्स इंडिया 2019 की 100 सेलिब्रिटी लिस्ट में प्रियंका ने 14वीं रैंक हासिल की थी। इसमें एक्ट्रेस की सालाना इनकम 23 करोड़ के करीब बताई गई थी। ये कमाई उन्होंने मात्र अपनी 2 फिल्मों ‘द स्काई इज पिंक’ और ‘इजंट इट रोमांटिक’ से की थी।

priyanka chopra and nick jonas

प्रियंका चोपड़ा का करियर

अगर प्रियंका चोपड़ा के करियर की बात करें, तो उनके ग्राफ में उछाल एक्ट्रेस के हॉलीवुड में एंट्री मारने से आया था। उन्होंने अपना हॉलीवुड में डेब्यू फिल्म ‘बेवॉच’ से किया था। इसके बाद साल 2015 में प्रियंका अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ से लीड रोल निभाने वाली भारत की पहली एक्ट्रेस बनीं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज के हर एक एपिसोड के लिए प्रियंका 3 करोड़ रुपए की भारी भरकम फ़ीस चार्ज करती थीं। इसके अलावा वो ‘टेक्स्ट फॉर मी’ और ‘मैट्रिक्स 4’ जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

priyanka chopra and nick jonas wedding

प्रियंका चोपड़ा की प्रोडक्शन कंपनी

इसके साथ ही साल 2015 में प्रियंका ने इंडियन फिल्म प्रोडक्शन कंपनी 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' का निर्माण किया था, जो यंग टैलेंट्स जैसे- राइटर, डायरेक्टर्स, एक्टर्स और टेक्नीशियन की खोज करता है। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत कई मूवीज बनी हैं, जिसमें 2016 में आई फिल्म ‘वेंटिलेटर’ भी शामिल है। इस मूवी को 3 नेशनल अवार्ड्स से सम्मानित किया गया था और इसने 250 मिलियन की कुल कमाई की थी।

(ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन का शानदार घर: लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं साउथ के सुपरस्टार, 100 करोड़ का है ड्रीम होम)

priyanka chopra and nick jonas

प्रियंका चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट्स

प्रियंका की ब्रांड एंडोर्समेंट्स पर भी टाइट पकड़ है। वो कई नामी कंपनीज जैसे पैंटीन, ब्लेंडर्स प्राइड, और लाइफ मोबाइल की ब्रांड एंबेसडर हैं। साल 2019 में आई एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि, अपने इंस्टाग्राम पर हर स्पोंसर्ड पोस्ट के लिए वो 1.8 करोड़ रुपए लेती हैं। उन्हें हॉपर HQ की ‘इंस्टाग्राम रिच लिस्ट’ में भी फीचर किया गया था, जिसमें उन्हें एशिया की बेस्ट पेड सेलेब्रिटी इन्फ्लूएंसर का टाइटल मिला था।

priyanka chopra and nick jonas

निक जोनस का करियर

वहीं, अगर निक जोनस की बात करें, तो उन्होंने अपना करियर भाई जो और केल्विन के साथ बॉय बैंड ग्रुप बनाकर शुरू किया था। निक ने कई डिज्नी चैनल की फिल्म्स जैसे ‘कैंप रॉक’ भी की हैं, जिसने उन्हें सिंगर के अलावा एक्टर के रूप में भी पहचान दिलाई है। साल 2019 में जोनस ब्रदर्स ने म्यूजिक वीडियो ‘सकर’ से कमबैक किया और ये गाना सुपरहिट साबित हो गया। निक एक टकीला ब्रांड ‘विला वन’ के डिज़ाइनर जॉन वर्वतोज के साथ सह निर्माता हैं। वो साल 2017 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘जुमांजी: वेलकम टू जंगल’ में भी नजर आए थे। सेलिब्रिटी नेट वर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, निक की सालाना कमाई 36 करोड़ के करीब है।  

(ये भी पढ़ें: करोड़ों की कार में घूमते हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, कपल की कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

priyanka chopra and nick jonas

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की संपत्ति

अपनी शादी के एक साल बाद कपल ने लॉस एंजलिस में 20,000 स्क्वायर फीट का एक खूबसूरत मकान 144 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके साथ ही प्रियंका ने ‘बंबल’ एप में अपना पैसा निवेश किया है, जिसके मौजूदा समय में 100 मिलियन फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस के पास एक पीटर डन्डास का फॉक्स फर कोट (साढ़े 14 लाख) और एक स्टेल्वी का मिनी बैग (करीब 8 लाख) है। इसके साथ ही, ‘सकर’ म्यूजिक वीडियो की सक्सेस के बाद निक ने अपनी पत्नी को मर्सीडीज-बेंज मेबैच (1 करोड़ 17 लाख) कार गिफ्ट की थी। कपल के पास इसके अलावा BMW 5 सीरीज, मर्सिडीज S क्लास, एक ऑडी Q7, एक 1960 फोर्ड थंडरबर्ड, एक 1968 फोर्ड मुस्टैंग, एक शेवरोलेट कमारो, एक कर्मा फिस्कर और एक डॉज चैलेंजर R/T जैसी प्रीमियम कारों का कलेक्शन है।

priyanka chopra and nick jonas

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की कुल कमाई

'GQ मैगजीन' की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल की साल में कुल कमाई 734 करोड़ रुपए है।

priyanka chopra and nick jonas

फिलहाल, ये बात तो साफ़ है कि निक और प्रियंका ने कपल के रूप में ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप में भी खुद की एक अलग पहचान बनाई है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.