प्रियंका चोपड़ा हैं प्रेग्नेंट! निक जोनस संग तलाक की अफवाहों के बीच रिपोर्ट में हुआ खुलासा

तीन साल तक एक खुशहाल वैवाहिक जीवन का आनंद लेने के बाद मीडिया में खबरें आ रही हैं कि, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा हैं प्रेग्नेंट! निक जोनस संग तलाक की अफवाहों के बीच रिपोर्ट में हुआ खुलासा

1 दिसंबर 2021 को राजस्थान के उम्मेद भवन में एक शाही शादी समारोह में शादी करने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) अपने सपनों के घर लॉस एंजिलिस में अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थीं कि, प्रियंका द्वारा अपने इंस्टाग्राम हैंडल से निक का उपनाम जोनस हटाने के बाद दोनों अपने तलाक की घोषणा कर सकते हैं।

nick jonas and peecee

हालांकि, 23 नवंबर 2021 को ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' के प्रोग्राम 'जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' में प्र‍ियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को रोस्ट करने वाला एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर करके इन अटकलों पर विराम लगा दिया था। इस प्रोग्राम में निक जोनस, जो जोनस और केविन जोनस के अलावा कई कॉमेडियन, और गायकों की पत्नियों ने स्टेज पर आकर अपने पतियों की खिंचाई की थी। प्रियंका ने इसी स्टेज से अपने पति निक की खूब खिंचाई की थी। हालांकि, अभिनेत्री द्वारा मजाक में कही गई एक लाइन ने उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा दे दी थी और अब इसी पर एक नया अपडेट सामने आया है।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

दरअसल, 'पीओपी डायरीज' की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका और निक के एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की है कि, दोनों अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और यह भी बताया कि, बच्चा कहां पैदा होगा। पोर्टल ने अपने सूत्र के हवाले से कहा है, “प्रियंका और निक के तलाक के बारे में इंटरनेट पर चल रही अटकलों के बीच, कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है। प्रियंका एलए (लॉस एंजिलिस) में ही बच्चे को जन्म देंगी। इसलिए, यह कन्फर्म हो गया है कि, एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।"

priyanka and nick

प्रियंका चोपड़ा जोनस के रोस्टिंग वीडियो की बात करें तो, 'देसी गर्ल' ने 'जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' में अपने पति निक जोनास के साथ 10 साल की उम्र के अंतर पर भी चुटकी ली थी और बच्चे पैदा करने की अपनी योजनाओं पर खुलकर बात की थी। हालांकि, उससे पहले एक्ट्रेस से परिवार शुरू करने की उनकी योजना के बारे में पूछा गया था, लेकिन उन्होंने इसके बारे में चुप रहना पसंद किया था।

nick and priyanka

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

हालांकि, नेटफ्लिक्स के शो में अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने साझा किया था कि, "हम इकलौते ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। यही वजह है कि, आज इस बारे में ऐलान करते हुए मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। सॉरी बेबी मुझे ये बताना होगा। निक और मैं प्लानिंग कर रहे हैं कि, आज रात हम जमकर दारू पियेंगे और कल सुबह तक सोयेंगे।" 

priyanka and nick

जहां एक्ट्रेस की इस बात से दर्शकों की हंसी छूट रही थी, वहीं इस दौरान निक जोनस का चेहरा शर्म से झुका जा रहा था। उनका चेहरा देखकर प्रियंका ने उनसे कहा था, "जब मैंने ऐसा कहा तो, आपका चेहरा वाकई डरावना सा हो गया था।" निक ने रिएक्ट करते हुए कहा था, 'हां, मैं थोड़ा चिंतित था।' अंत में प्रियंका ने निक जोनस को 'बच्चा' कहते हुए कहा था कि, 'मैं किसी और बच्चे का ख्याल नहीं रखना चाहती हूं, मेरा मतलब मुझे किसी और से शादी नहीं करनी है।'

nick jonas

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 50,000 रुपए की ग्रीन ड्रेस, वीडियो शेयर कर दिखाई अपने लुक की झलक)

फिलहाल, निक या प्रियंका की ओर से इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि, दोनों जल्द ही सामने आ​कर इसकी पुष्टि करेंगे। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.