बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब इंटरनेशनल स्टार बन चुकी है। एक्ट्रेस के चाहने वालों की गिनती लाखों-करोड़ों में हैं। अब एक बार फिर प्रियंका ने अपनी कातिल अदाओं से फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के संग 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ़ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (BAFTA) के रेड कार्पेट इवेंट में शिरकत की। इसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
इससे पहले ये जान लीजिए कि, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा 1 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' सिंगर निक जोनस संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। दोनों की मुलाकात वैनिटी फेयर ऑस्कर की आफ्टर पार्टी के दौरान हुई थी। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का एज गेप है। बावजूद इसके, कपल्स के लिए दोनों का प्यार किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है। दोनों की शादी को दो साल हो गए हैं और तब से लेकर अब तक हम इस कपल को लाइफ के हर कदम पर प्रोफेशनली व पर्सनली एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए देखते हैं। (ये भी पढ़ें: कबीर बेदी ने परवीन बॉबी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैंने उन्हें नहीं छोड़ा')
अब आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित हुए BAFTA का आयोजन लंदन के रॉबर्ट एल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को हुआ। इस इवेंट की फोटोज प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं। फोटोज में एक्ट्रेस रेड एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट के साथ व्हाइट हैरेम ट्राउजर्स पहने हुए हैं। वहीं, उनके पति व सिंगर निक ब्लैक टक्सीडो में अपनी वाइफ के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। निक जोनस के साथ शेयर की गयी तस्वीर में एक्ट्रेस ने कैप्शन में ‘हॉट डेट’ लिखा है।
वहीं, एक्ट्रेस ने अपनी कुछ सोलो फोटोज भी शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं। बताते चलें कि एक्ट्रेस को बाफ्टा की प्रेजेंटर्स की सूची में शामिल किया गया है। (ये भी पढ़ें: कलौंजी के फायदे: गंजेपन से लेकर बालों से संबंधित किसी भी परेशानियों को इस तरह कर सकते हैं दूर)
प्रियंका ने लंदन के अल्बर्ट हॉल की भी एक झलक फैंस के साथ शेयर की, जहां ये कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस तस्वीर पर एक्ट्रेस ने लिखा, ‘अवार्ड्स में हूं...मैं पहली प्रेजेंटर हूं #BAFTAS’।
इससे पहले भी, इवेंट के पहले दिन एक्ट्रेस ने अपने बोल्ड लुक से धूम मचा दी थी। एक्ट्रेस ने अपने फर्स्ट डे के लुक की भी तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में प्रियंका ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है, जिस पर एक तितली बनी नजर आ रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने आगे के बालों को हल्का खुला छोड़ते हुए एक बन बनाया है। साथ ही, उनका मेकअप लुक में चार-चांद लगा रहा है। (ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने भाई कर्णेश संग बचपन की अनदेखी फोटो की शेयर, बेहद क्यूट लग रहीं एक्ट्रेस)
‘वैनिटी अवार्ड सर्किट’ के पॉडकास्ट के एक एपिसोड में प्रियंका ने निक जोनस के बारे में बातचीत की थी और इस दौरान वो अपनी पति की तारीफों के पुल बांधती नजर आई थीं। प्रियंका ने बताया था कि, निक हमेशा उनके विचारों को प्रोत्साहित करते हैं और उन्हें उम्मीद है कि प्रियंका ‘जोनस’ फैमिली की ऐसी पहली सदस्य होंगी, जिन्हें ऑस्कर से सम्मानित किया जाएगा। एक्ट्रेस ने कहा था, “वो कहते हैं कि तुम पहली ऑस्कर जीतने वाली जोनस होगी।”
फिलहाल, प्रियंका और निक अपने बाफ्टा लुक के चलते काफी सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। तो आपको कपल का ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।