प्रियंका चोपड़ा संग निक जोनस ने रणवीर सिंह के इस गाने पर किया मजेदार डांस, सामने आया वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने शादी क्या की दोनों किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में दोनों का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों रणवीर सिंह के गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे है।

img

By Tripti Sharma Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा संग निक जोनस ने रणवीर सिंह के इस गाने पर किया मजेदार डांस, सामने आया वीडियो

लोग कहते हैं कि बदनामी से बचना चाहिए, कह दो बे उससे जवानी का मज़ा मिलता नहीं। अब चाहे गाना गाना हो, या अपनी पत्नी को खुश करना हो या फिर भरी पब्लिक के बीचों-बीच अपने दिल का हाल बयां करना हो, इन सभी मामले में देसी गर्ल उर्फ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के दूल्हे राजा निक जोनस (Nick Jonas) का अपना ही एक अलग अन्दाज है। दोनों ने जब से शादी क्या की जनाब दोनों तो दुनिया की सुध-बुध छोड़ बस एक-दूसरे के प्यार में ही डूबे नजर आ रहे हैं। अब ऐसे में बात हो भरे इवेंट में अपनी पत्नी को किस कर अपना प्यार सरेआम करने की या फिर उनके चेहरे पर एक मुस्कान लाने के लिए जद्दोजहत करने की निक जोनस ने हर बार कुछ न कुछ नया करके हमारा दिल जीता है। एक बार फिर ऐसा ही कुछ हमारे हाथ लगा है जब पूरी दुनिया प्यार के हसीन रंग में डूबी हुई थी तो विदेशी जमाई राजा अपनी पत्नी को खुश करने में लगे हुए थे। 

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि बी-टाउन की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस अब बॉलिवुड की गलियों से निकल विदेशी सड़कों पर अपने हुनर का परचम लहरा रही हैं। ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 के दिसंबर में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की थी। जिसके बाद से ही उनके फैन्स की संख्या में और इजाफा हो गया है। शादी के बाद से ही यह कपल लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। सोशल मीडिया पर दोनों के फैन्स कपल की फोटोस और विडियोज के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे रहते हैं। अब ऐसे में जब बात वैलेंटाइन्स डे के खास मौके की हो और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार न करें ऐसे कैसे हो सकता है। इसी कड़ी में दोनों का एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका और निक एक हिंदी सुपरहिट सॉन्ग पर जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना ने बदला अक्षय कुमार के आई-पैड का पासवर्ड तो एक्टर ने इस अंदाज में फैंस से मांगी मदद)

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहने के बाद भी अपने देश को याद करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं और ऐसे में हर बार निक जोनस भी अपने देसी अंदाज से प्रियंका को भारत की याद दिला ही देते हैं। हालांकि, इस बार निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा को बिल्कुल ही अलग अंदाज में वैलेंटाइन्स डे पर इंप्रेस करने की कोशिश की है। इस वीडियो को निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंस से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा मस्ती-मजाक के साथ रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा के आंख मारे सॉन्ग पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर अब उनके फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और तरह-तरह की अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। विडियो में निक जोनस भी काफी इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। निक ने विडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी हमेशा की वैलंटाइन प्रियंका चोपड़ा के साथ शो से पहले की डांस पार्टी। सबसे पहले तो आप ये वीडियो देखिए।

इस विडियो को देखकर तो लगता है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का वैलेंटाइन काफी मजेदार रहा है। इतना ही नहीं अपनी पति की तारीफ करते हुए प्रियंका ने भी अपने इंस्टाग्राम पर निक जोनस की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरे हमेशा की वैलंटाइन...लैदर पैंट्स में वह बिल्कुल जीआई जो जैसे लग रहे हैं। इस बीच बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की तो उन्हें पिछली बार शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थीं जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सर्राफ नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म को काफी सराहना मिली थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कोई कमाल नहीं कर सकी थी। इस फिल्म के बाद प्रियंका ने अभी तक अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है और फैन्स उनकी अगली फिल्म की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: जब कार्तिक आर्यन के सामने बच्चे ने सारा अली खान को बुलाया भाभी, तो कुछ ऐसा था दोनों का रिएक्शन)

वहीं बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। यह फोटो तब की है, जब वह साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। प्रियंका चोपड़ा ने इस फोटो को शेयर करते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया, साथ ही उन्होंने बताया कि अगर लड़कियों को मौका मिले तो वह बदलाव लाने की पूरी हिम्मत रखती हैं। प्रियंका चोपड़ा की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, साथ ही लोग इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का क्राउन पहने व्हाइट गाउन में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक काफी खूबसूरत लग रहा है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 18 वर्ष की उम्र में मिस वर्ल्ड बनी। साल 2000 था। ऐसा लग रहा है, जैसे यह कल का ही दिन हो, जब मैं अपने इस सपने को जी रही थी। अब 20 साल बाद, यथास्थिति को बदलने के लिए मेरा उत्साह उतना ही मजबूत है और मैं जो कुछ भी करती हूं वह उसके मूल मे है। मुझे सच में विश्वास है कि लड़कियों में बदलाव लाने की शक्ति है यदि उन्हें वे अवसर मिलें, जिनकी वह हकदार हैं। (ये भी पढ़ें: वरुण धवन इस खास मौके पर पूरे परिवार संग पहुंचे गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के घर, तस्वीरें हुई वायरल)

वैसे जो भी हो, देसी धुन पर विदेशी मुड़े का यूं नाचना हमें तो बहुत पसंद आया, आपका प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की हिट जोड़ी पर क्या कहना है हमें कमेंट करके बताना न भूलें साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.