प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाम का हुआ खुलासा, बर्थडे डेट भी आई सामने

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियं​का चोपड़ा की बेटी के नाम का खुलासा हुआ है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाम का हुआ खुलासा, बर्थडे डेट भी आई सामने

बॉलीवुड इंडस्ट्री से हॉलीवुड तक अपने शानदार अभिनय का परचम लहराने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस ने अपनी बेटी के जन्म की घोषणा के तीन महीने बाद भी अभी तक किसी को ना तो उसका चेहरा दिखाया है और ना ही उसका नाम बताया है, लेकिन फैंस उसे देखने और उसका नाम जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। अब आखिरकार पता चल गया है कि, प्यारे माता-पिता ने अपने बच्चे का क्या नाम रखा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

nick and priyanka

(ये भी पढ़ें: भारती सिंह ने दिखाई अपने 18 दिन के बेटे की झलक, ब्लू पायजामे में दिखे लाडले)

दरअसल, TMZ द्वारा प्राप्त जन्म प्रमाण पत्र के अनुसार, प्रियंका और निक ने अपनी बच्ची का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। आधिकारिक दस्तावेजों से यह भी पता चलता है कि, सरोगेसी के जरिए पैदा हुई बच्ची ने 15 जनवरी 2022 को रात 8 बजे के बाद सैन डिएगो के एक अस्पताल में दुनिया में प्रवेश किया था। हालांकि, इस पर कपल द्वारा कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, मालती नाम के पीछे विशेष अर्थ यह है कि, यह संस्कृत मूल का है और आम तौर पर इसका अर्थ है 'छोटा सुगंधित फूल या चांदनी' है।

nick and priyanka

(ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन संग शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीर, 'ससुर' अमिताभ ने दी प्रतिक्रिया)

प्रियंका और निक ने 22 जनवरी को घोषणा की थी कि, उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने जीवन में एक बच्चे का स्वागत किया है। इस दौरान फैंस, दोस्तों और मीडिया से प्राइवेसी की बात करते हुए कपल ने बच्चे के नाम या लिंग की पुष्टि करने से भी इनकार कर दिया था। उन्होंने एक नोट में लिखा था, 'हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि, हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।' 

priyanka chopra post

कुछ दिनों पहले, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने खुलासा किया था कि, नए माता-पिता ने बच्चे के लिए एक नाम को फाइनल नहीं किया था। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान मधु ने पहली बार नानी बनने के बारे में पैपराज़ी से बात की थी और कहा था, "नानी बनने की तो बहुत बहुत खुशी हुई मुझे। मैं हर समय केवल मुस्कुरा रही हूं। मैं बहुत खुश हूं।" यह पूछे जाने पर कि, कपल ने अपने बच्चे का नाम क्या रखा है? इस पर मधु ने कहा था कि, वे पंडित के नाम का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि, "जब पंडित नाम निकालेंगे, तब होगा।" मधु ने ये भी संकेत दिया था कि, कपल ने अपने बच्चे का नाम रखने के लिए हिंदू परंपरा से जुड़े रहना चुना है।

madhu

(ये भी पढ़ें: काजल अग्रवाल ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर बताए जिंदगी में आए बदलाव)

फिलहाल, हमें प्रियंका चोपड़ा की तरफ से उनकी बेटी के आधिकारिक नाम की घोषणा का इंतजार है। वैसे, अगर ये मीडिया रिपोर्ट सही है तो, आपको एक्ट्रेस की लाडली का नाम कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.