प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस एस्पेन ट्रिप पर हुए रोमांटिक, बर्फ में खेलती दिखीं बेटी मालती

8 फरवरी 2023 को निक जोनस ने अपने इंस्टा हैंडल पर एस्पेन में बिताए गए अपने फैमिली वेकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस एस्पेन ट्रिप पर हुए रोमांटिक, बर्फ में खेलती दिखीं बेटी मालती

बॉलीवुड अभिनेत्री से हॉलीवुड डीवा बनीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस मौजूदा समय में अपनी पैरेंटहुड जर्नी का आनंद ले रहे हैं। कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) का स्वागत किया था। अक्सर दोनों अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय निकालकर अपनी लाडली को एडवेंचरस जर्नी पर ले जाते हैं। हाल ही में, इसका एक और नजारा देखने को मिला है। 

priyanka

निक जोनस ने प्रियंका और मालती संग अपने ऐस्पन वेकेशन की झलकियां कीं शेयर 

8 फरवरी 2023 को अपने इंस्टा हैंडल से निक जोनस ने एस्पेन में अपनी फैमिली वेकेशन से तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। तस्वीरों में निक और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा बर्फ में साथ एंजॉय करते हुए एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं। फिल्मी तस्वीरों में प्यारे जोड़े को बर्फ में एक अच्छा समय बिताते हुए दिखाया गया है और प्रियंका को एक बच्ची की तरह स्नोबॉल फेंकते देखा जा सकता है। तस्वीरों के साथ निक ने लिखा, "ऐस्पन फोटो डंप।"

Priyanka Chopra And Nick Jonas Enjoy Romantic Moments

Priyanka Chopra And Nick Jonas Enjoy Romantic Moments

Priyanka Chopra And Nick Jonas Enjoy Romantic Moments

मालती ने अपने माता-पिता के साथ ऐस्पन वेकेशप को किया एंजॉय

हमें निक और प्रियंका के रोमांटिक पलों से प्यार हो गया है, लेकिन यह उनकी बच्ची मालती थीं, जिन्होंने शो को चुरा लिया। एक तस्वीर में मालती को प्राकृतिक सुंदरता में खोया हुआ देखा जा सकता है। प्रियंका ने उन्हें अपनी बांहों में पकड़ा हुआ था। आउटिंग के लिए प्रियंका ने बर्फ में सर्दी से बचने के लिए एक चेक-प्रिंटेड को-ऑर्ड जंपसूट चुना था। उन्होंने अपने लुक को टिंटेड राउंड-शेप्ड सनग्लासेस और ओपन साइड-पार्टेड वेवी लॉक्स के साथ स्टाइल किया था। दूसरी ओर, निक कैप के साथ ब्लैक एंड व्हाइट ट्रैकसूट में डैपर लग रहे थे। हालांकि, यह मालती थीं, जो एक सफेद पफर जैकेट, मैरून पैंट और अपने छोटे मोज़े व टोपी में सबसे प्यारी लग रही थीं।

Priyanka Chopra And Nick Jonas Enjoy Romantic Moments

प्रियंका चोपड़ा ने फ्लॉन्ट किया अपना स्पोर्टी लुक

कुछ तस्वीरों में हम निक और प्रियंका को अपने स्पोर्टी लुक को फ्लॉन्ट करते हुए देख सकते हैं। प्रियंका स्नो बाइक पर हाथ में सनग्लासेस लिए हुए पोज़ देते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि निक हाथ में ग्लास लेकर फोटो खिंचवा रहे थे। दोनों ने अपने-अपने ट्रैकसूट पहने थे और साथ में परफेक्ट लग रहे थे। निक और प्रियंका ने अपने उन दोस्तों के साथ भी तस्वीर खिंचवाई, जो उनके साथ वेकेशन पर थे।

Priyanka Chopra And Nick Jonas Enjoy Romantic Moments

Priyanka Chopra And Nick Jonas Enjoy Romantic Moments

Priyanka Chopra And Nick Jonas Enjoy Romantic Moments

जब प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के चेहरे का किया खुलासा 

कुछ दिन पहले, प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार अपनी बच्ची मालती मैरी चोपड़ा जोनस के क्यूट चेहरे का खुलासा किया था। मां-बेटी की जोड़ी ने एक कार्यक्रम में भाग लिया था, जहां जोनस ब्रदर्स को 'हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार' से सम्मानित किया गया था। सामने आई तस्वीरों में एक मैचिंग फ्लोरल हेयरबैंड के साथ पेयर किए गए क्रीम-रंग के आउटफिट में मालती काफी क्यूट लग रही थीं। जब वह अपनी मां की गोद में खड़ी थीं, तो उन्होंने अपने छोटे कान के स्टड भी दिखाए थे। सारी तस्वीरें व वीडियोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Priyanka Chopra

फिलहाल, हम प्रियंका और निक के इस वेकेशन में मालती मैरी की क्यूटनेस के कायल हो गए हैं। तो आपको ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.