प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने बेटी मालती के बिना आउटिंग को किया एंजॉय, बेहद खुश दिखा कपल

स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में, अपनी बेटी मालती के बिना लॉस एंजेलिस की यात्रा का आनंद लिया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने बेटी मालती के बिना आउटिंग को किया एंजॉय, बेहद खुश दिखा कपल

बॉलीवुड अभिनेत्री से हॉलीवुड डीवा बनीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopraअक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ की झलकियां साझा करती रहती हैं। हालांकि, जब से वह मां बनी हैं, तब से उनकी लाइफ अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के दई-गिर्द ही घूम रही है। हाल ही में, प्रियंका और निक ने पैरेंटिंग ड्यूटी से समय निकालकर एक दिन की छुट्टी को एंजॉय किया। इसकी झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की है।

priyanka

पहले तो ये जान लीजिए कि, काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। साल 2022 की शुरुआत में कपल ने सरोगेसी के माध्यम से पैरेंटहुड को अपनाया था। अब दोनों अपनी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

priyanka

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद कर हुईं भावुक, कहा- 'यहां बहुत खामोशी है')

9 अक्टूबर 2022 को प्रियंका और निक ने साथ में अकले टाइम स्पेंड करने के लिए अपने पैरेंटिंग ड्यूटी से एक दिन की छुट्टी ली। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति निक के साथ लॉस एंजेलिस की अपनी जर्नी की झलकियां पोस्ट कीं। इन फोटोज और वीडियोज में प्रियंका ने हरे रंग का आउटफिट पहना था। वहीं, निक ब्राउन टोन के स्वेटर में बेहद हैंडसम लग रहे थे। इसके साथ ही प्रियंका ने लिखा, "मम्मी डैडीज़ डे आउट।"

priyanka

priyanka

(ये भी पढ़ें- आलिया के बाद बिपाशा बसु को मिली नेटिजंस की सलाह, कहा- 'प्रेग्नेंसी में हाई हील्स पहनना ठीक नहीं')

प्रियंका अक्सर अपने इंस्टा फैमिली के साथ अपनी बच्ची की झलकियां शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी परी के साथ दो क्यूट तस्वीरें पोस्ट की थीं। तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि प्रियंका फ्लोरल ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उनकी बेटी जेब्रा प्रिंटेड ड्रेस पहने क्यूट लग रही थीं। मां-बेटी की जोड़ी अपनी बड़ी खिड़की से बाहर देख रही थी।

priyanka

priyanka

(ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना ने मालदीव वेकेशन की फोटो की शेयर, फैंस ने पूछा- 'विजय देवरकोंडा कहां हैं?')

फिलहाल, आप प्रियंका और निक की अपनी बच्ची के बिना लॉस एंजेलिस की जर्नी के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.