निक जोनस बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पत्नी प्रियंका संग वेकेशन के लिए हुए रवाना, शेयर किया वीडियो

हाल ही में, अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी व एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा संग वेकेशन के लिए रवाना हो रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

निक जोनस बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पत्नी प्रियंका संग वेकेशन के लिए हुए रवाना, शेयर किया वीडियो

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति व अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) अपनी बॉन्डिंग और क्यूट केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं। दोनों अक्सर अपने खास पलों की झलकियां सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, निक के 30वें जन्मदिन से पहले कपल वेकेशन के लिए रवाना हुआ है। 

priyanka

पहले ये जान लीजिए कि ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा 1 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' सिंगर निक जोनस संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। दोनों की मुलाकात 'वैनिटी फेयर ऑस्कर' की आफ्टर पार्टी के दौरान हुई थी। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का ऐज गैप है। बावजूद इसके, कपल्स के लिए दोनों का प्यार किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है। 

NICK

(ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा ने BF अर्जुन कपूर की बहन अंशुला को दिया गिफ्ट, 'होने वाली ननद' ने बोला- 'थैंक्यू')

निक ने 15 सितंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्राइवेट जेट में सवार होने से पहले एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फोन कॉल अटेंड करने के दौरान प्रियंका जेट के अंदर बैठी थीं। इस दौरान कपल कैजुअल और कंफर्टेबल आउटफिट में नजर आया। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'और हम जा रहे हैं #30।'

प्रियंका और निक के बीच बेहद प्यार भरा रिश्ता है। 'ईटाइम्स' से बात करते हुए प्रियंका ने एक बार कहा था कि वे दोनों एक-दूसरे को हर चीज से बढ़कर महत्व देते हैं। साथ ही प्रियंका ने साझा किया था कि वे बहुत सहायक हैं और एक-दूसरे के लिए सबसे बड़े चीयरलीडर हैं। एक्ट्रेस ने कहा था, "हम जो कुछ भी करते हैं, उसमें हम एक-दूसरे को प्राथमिकता देते हैं। हमारे पास अपना-अपना करियर है और हम दोनों एक-दूसरे के पेशेवर जीवन में कभी हस्तक्षेप नहीं करने के बारे में बहुत स्पष्ट हैं।”

priyanka

(ये भी पढ़ें- ट्विंकल खन्ना ने बेटे आरव के 20वें बर्थडे पर लिखा प्यारा नोट, कहा- 'उन्हें पालना काफी मुश्किल है...')

साल 2022 की शुरुआत में निक और प्रियंका ने सरोगेसी के जरिए एक बच्ची का स्वागत किया था। उन्होंने मदर्स डे के मौके पर बेटी संग पहली तस्वीर शेयर की थी। हालांकि, कपल ने अभी तक अपनी बेटी के चेहरे का खुलासा नहीं किया है।

priyanka

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका जल्द फिल्म ही 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और रूसो ब्रदर्स के 'सिटाडेल' में दिखाई देंगी। उनके पास आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी है।

priyanka

(ये भी पढ़ें- जैकलीन-नोरा के बाद ठग सुकेश से जुड़ा निक्की तंबोली-चाहत खन्ना का नाम, तोहफे-कैश लेने का आरोप)

वैसे, आपको प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.