advt
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 1 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। हाल ही में 2 दिसंबर 2020 को उनकी शादी को दो साल पूरे हुए। इस खास मौके पर कपल ने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करके एक-दूसरे को मैरिज एनिवर्सरी की बधाई दी है। तो आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।
advt
पहले तो ये जान लीजिए कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले कई महीनों से अपने लविंग हसबैंड के साथ लॉस एंजिल्स अमेरिका में हैं, लेकिन इस बीच वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वह अक्सर खबरों में बनी हुई हैं। ऐसे में अपनी मैरिज एनिवर्सरी के खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। (इसे भी पढ़ें: ऐसी 10 टीवी एक्ट्रेसेस जिन्होंने अपने से कम उम्र के लड़कों से की है शादी, जानें इनके बारे में)
advertisement
advt
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 दिसंबर 2020 को शादी की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज को देखकर कपल की शाही शादी का अंदाजा लगाया जा सकता है। फोटोज में प्रियंका चोपड़ा लाल लहंगे में दुल्हन की तरह सजी हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में प्रियंका और निक एक-दूसरे का हाथ पकड़े क्लोज खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, एक और फोटो में मेहमानों की भीड़ के बीच दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''दो साल पहले, हमेशा के लिए निक जोनस के प्यार में।''
advt
advertisement
advt
advt
वहीं 1 दिसंबर 2020 को प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में दोनों अमेरिका की सड़कों पर टहल रहे हैं। ये फोटो में पीछे से क्लिक की गई है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ''शादी के 2 साल पूरे होने की बधाई। हमेशा मुझे सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया। आप मेरी ताकत हैं, कमजोरी हैं और सब कुछ हैं, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।''
advertisement
अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 दिसंबर 2020 को शादी कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में प्रियंका चोपड़ा लाल लहंगा में दुल्हन की तरह सजी हुई दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में निक प्रियंका के कलाई को चूमते नजर आ रहे हैं।
advt
इसे शेयर करते हुए निक ने लिखा है, ''दो दिन, दो शादी अब दो साल। प्रियंका चोपड़ा संग उनके देश में एक पारंपरिक हिंदू विवाह करने के लिए मुझे इतना सम्मान मिला। मैं विश्वास नहीं कर सकता कि मैं कितना भाग्यशाली हूं, और कितनी जल्दी समय बीत चुका है। हैप्पी हिंदू सालगिरह।'' इसके साथ ही उन्होंने दिल की इमोजी भी बनाई है। (इसे भी पढ़ें: 'स्टुअर्ट बिन्नी' और 'मयंती लैंगर' की लव स्टोरी: पेरेंट्स बन कर हैं खुश, 'क्रिकेट' ने बनाई जोड़ी)
वहीं, 1 दिसंबर 2020 को निक ने अपनी शादी की दो फोटोज पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'सबसे शानदार, इंसपाइरिंग और खूबसूरत महिला के साथ शादी के दो साल पूरे हुए। सालगिरह मुबारक हो प्रियंका। आई लव यू।' फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं, और कमेंट करके इस कपल को बधाई दे रहे हैं।
ध्यान रहे कि, प्रियंका और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने काफी दिनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2018 में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में जोधपुर के 'उम्मेद पैलेस' में शादी रचाई थी। इस जोड़े ने हिन्दू व क्रिश्चयन दोनों ही रीति-रिवाज़ से शादी की थी। प्रियंका निक से 7 साल बड़ी हैं। (इसे भी पढ़ें: पहली पत्नी से इजाजत लेकर रचाई 'संजीव सेठ' ने दूसरी शादी, शो के सेट पर हुई थी 'लता सभरवाल' से मुलाकात)
फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा कोरोना काल में अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में हैं, और अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं। हम भी इस कपल को उनकी शादी की दूसरी सालगिरह पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको कपल की शादी की अनदेखी तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Get App
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Choose your device Android or IOS (Apple)
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Loading...