Priyanka Chopra की बेटी Malti पहली बार पैरेंट्स के साथ आईं भारत, ग्रे फ्रॉक में दिखीं क्यूट

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस पहली बार इंडिया आई हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Priyanka Chopra की बेटी Malti पहली बार पैरेंट्स के साथ आईं भारत, ग्रे फ्रॉक में दिखीं क्यूट

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मां बनने के एक साल बाद पहली बार अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ इंडिया आई हैं। 31 मार्च 2023 को तीनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जानकारी के मुताबिक, वे बिजनेसवुमेन नीता अंबानी के सांस्कृतिक केंद्र के भव्य उद्घाटन के लिए मुंबई आए हैं। 

प्रियंका-निक पहली बार बेटी मालती के साथ आए भारत

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती संग कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह एयरपोर्ट पर पैपराजी के लिए पोज देते हुए देखे जा सकते हैं। इस दौरान, जहां प्रियंका ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी, वहीं निक ब्लू डेनिम के साथ ग्रे हुडी में नजर आए। हालांकि, हमारी नजरें एक साल की मालती पर ठहर गईं, जो ग्रे कलर की फ्रॉक में बेहद क्यूट लग रही थीं।

priyanka-nick

malti

malti

जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका ने अपनी बेटी मालती का चेहरा पहली बार इस साल जनवरी में रिवील किया था, जब मालती लॉस एंजेलिस में आयोजित उस इवेंट में शामिल हुई थीं, जिसमें उनके पिता निक को अपने भाइयों संग 'हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम' स्टार से नवाजा गया था। यहां वह अपनी मां प्रियंका की गोद में बैठी हुई नजर आई थीं और इवेंट की सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली थी। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

मालती का जन्म जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। उनके जन्म के एक साल बाद तक प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया था। हालांकि, वह समय-समय पर अपनी बेटी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर करती रहती थीं, लेकिन अक्सर उनका चेहरा इमोजी के पीछे छिपा हुआ होता था।

malti

जब प्रियंका ने सरोगेसी के ऑप्शन को चुनने पर की थी बात

मालती का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है, इसके लिए प्रियंका को कई बार ट्रोल भी किया गया था। हालांकि, सभी ट्रोल्स को जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा था कि उन्हें मेडिकल कॉम्लीकेशंस थीं, इसलिए उन्होंने सरोगेसी का ऑप्शन चुना और उन्हें अपने इस फैसले पर गर्व है। 

फिलहाल, मालती की लेटेस्ट झलक आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.