प्रियंका चोपड़ा 2 लाख की ब्लैक बैकलेस ड्रेस में दिखीं खूबसूरत, न्यूयॉर्क में दिखाया ग्लैमरस अंदाज

हाल ही में, ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा को न्यूयॉर्क में ब्लैक बैकलेस ड्रेस में स्पॉट किया गया है, जिसकी कीमत 2 लाख रुपए है। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा 2 लाख की ब्लैक बैकलेस ड्रेस में दिखीं खूबसूरत, न्यूयॉर्क में दिखाया ग्लैमरस अंदाज

'देसी गर्ल' से लेकर 'ग्लोबल आइकॉन' तक का तमगा हासिल कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही अपने भारतीय फैंस से दूर विदेश में रहती हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अक्सर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले हर पल बेताब रहते हैं। हाल ही में, 'देसी गर्ल' का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह ब्लैक बैकलेस ड्रेस में नज़र आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।  

प्रियंका

(ये भी पढ़ें- बिपाशा बसु की दोस्त एक्ट्रेस के लिए रखेंगी गोद भराई, ड्रेस कोड और थीम है बेहद यूनिक)

दरअसल, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं, जहां वह अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ पहुंची हैं। हाल ही में, प्रियंका ने न्यूयॉर्क में एक इवेंट में हिस्सा लिया था। इस दौरान वह बेहद ग्लैमरस अंदाज में नज़र आईं। एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लैक कलर के गाउन में नज़र आ रही हैं, जिसका बैक क्रिस-क्रॉस लुक के साथ डिजाइन किया हुआ है। ओपन स्ट्रेट हेयर्स और स्मोकी आई मेकअप में एक्ट्रेस गजब कहर ढा रही थीं। हालांकि, इस ड्रेस की कीमत हैरान कर देने वाली है। एक्ट्रेस की ये बैकलेस ड्रेस 'Khaite' ब्रांड की है, जिसकी कीमत 2,01,409 रुपए है। 

 

Priyanka

(ये भी पढ़ें- शोएब बहन सबा की शादी की तैयारी में नहीं हो पा रहे शामिल, कहा- 'दीपिका अच्छे से संभाल रही हैं')

इससे पहले, 21 सितंबर 2022 को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनमें वह बेटी मालती के साथ दिख रही थीं। इन तस्वीरों में प्रियंका खिड़की पर बैठकर बेटी के साथ न्यूयॉर्क शहर के खूबसूरत नजारों का मजा ले रही थीं। फोटो में मालती भी बड़े ही प्यार से मां की गोद में बैठकर खिड़की के बाहर टुक-टुक निहार रही थीं। हालांकि, इन तस्वीरों में मालती का चेहरा नज़र नहीं आ रहा था। प्रियंका ने पोस्ट को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, ''हमारा पहला ट्रिप, बड़ा है।''

priyanka

priyanka

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की लड़ाई में कौन कहता है पहले सॉरी? एक्टर ने किया खुलासा)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में देखा गया था। अब एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में नज़र आएंगी। इसी के साथ उनके पास हॉलीवुड की फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’और वेब सीरीज 'सिटाडेल' भी है।

priyanka

खैर, हमें तो प्रियंका की ये ड्रेस बेहद प्यारी लगी। आपको एक्ट्रेस का ये लुक और उनकी ड्रेस कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.