प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग मनाई तीसरी मैरिज एनिवर्सरी, कैंडिल लाइट डेट का वीडियो आया सामने

प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2021 को अपने पति निक जोनस के साथ अपनी तीसरी मैरिज एनिवर्सरी मनाई, जिसकी एक झलक सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग मनाई तीसरी मैरिज एनिवर्सरी, कैंडिल लाइट डेट का वीडियो आया सामने

कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिसमें बड़ा एज गैप भी उन्हें दूर नहीं कर पाता। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति व सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है। दोनों के बीच 10 साल के उम्र का फासला है, लेकिन उनके बीच का अटूट प्यार लोगों को प्रेरित करने के लिए काफी है। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान निक जोनस को प्रियंका चोपड़ा से प्यार हो गया था।

Priyanka Chopra With Hubby Nick Jonas

हालांकि, ये प्यार सिर्फ निक जोनस की तरफ से था, प्रियंका को सिंगर से तब प्यार हुआ था, जब दोनों पहली बार डेट पर मिले थे। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि, दोनों ने अपनी पहली डेट प्रियंका के घर पर उनकी मां मधु चोपड़ा की मौजूदगी में की थी। निक जोनस का अपनी मां के प्रति सम्मान देखकर प्रियंका काफी खुश हुई थीं। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को और समझने के बाद अगस्त 2018 में सगाई और 1 दिसंबर 2021 को शादी कर ली थी। उनकी शादी शाही तरीके से राजस्थान में हुई थी।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

Priyanka Chopra With Hubby Nick Jonas

कपल की शादी को अब तीन साल बीत चुके हैं। बीती रात यानी 1 दिसंबर 2021 को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी तीसरी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। दोनों ने लंदन में एक रोमांटिक कैंडिल लाइट डिनर डेट पर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया, जिसकी एक झलक प्रियंका ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। फोटो में एक नोट देखा जा सकता है, जिस पर लिखा है, “आपको ढूंढा, आपसे शादी की और आपके साथ जी रही हूं।” इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने एक हार्ट शेप के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘सपने को जी रही हूं।’

Priyanka-Nick Dinner Date

वहीं, निक जोनस ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस रोमांटिक डेट की झलकियां दिखाई हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में ‘Forever’ लिखा है और उसके बाद कई कैंडिल्स रखी गई हैं। वहीं, टेबल पर कैंडिल और फूल से सजावट की गई है, जो काफी रोमांटिक है। निक ने अपना चेहरा तो नहीं दिखाया है, लेकिन बेज कलर की ड्रेस में प्रियंका काफी सुंदर और खुश नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ सिंगर ने कैप्शन में लिखा है, “3 साल।”

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

निक जोनस अपनी पत्नी पर प्यार न्योछावर करने से कभी पीछे नहीं रहते हैं। 25 नवंबर 2021 को निक जोनस ने ‘थैंक्सगिविंग’ के मौके पर अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ एक फोटो शेयर की थी। फोटो में प्रियंका ने अपने पति निक को पीछे से हग किया हुआ था और निक भी अपनी लेडीलव के प्यार में डूबे हुए दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही निक ने कैप्शन में लिखा था, “सभी को थैंक्सगिविंग मुबारक हो! आपका आभारी हूं @priyankachopra।”

Priyanka Chopra And Nick Jonas

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा 2.5 लाख रुपए के गोल्डन ड्रेस में आईं नजर, एक्ट्रेस के आउटफिट ने खींचा ध्यान)

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है। वैसे, आपको उनके डिनर डेट की झलक कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.