प्रियंका चोपड़ा ने मनाया बेटी मालती का 6 मंथ बर्थडे, पिंक ड्रेस में सनग्लासेस लगाए दिखीं क्यूट

अपने बर्थडे वीक के दौरान एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी बच्ची मालती मैरी चोपड़ा जोनस का 6 महीने का जन्मदिन भी मनाया है। आइए आपको इसकी तस्वीरें दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने मनाया बेटी मालती का 6 मंथ बर्थडे, पिंक ड्रेस में सनग्लासेस लगाए दिखीं क्यूट

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने सभी रूढ़ियों को तोड़कर और अपने जीवन को सबसे खूबसूरत बनाया है। अभिनेत्री प्रोफेशनल फ्रंट पर सफलता को एंजॉय कर रही हैं, क्योंकि उनकी झोली में कई प्रोजेक्ट्स हैं। अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका की पर्सनल लाइफ भी किसी जन्नत से कम नहीं है। सेलेब कपल जब से माता-पिता बन गए हैं, तब से वह अपने पालन-पोषण के कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं।

priyanka

पहले तो ये जान लीजिए कि, प्रियंका और निक ने सरोगेसी के माध्यम से अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था और वर्तमान में उनका जीवन उनके छोटे बच्चे के इर्द-गिर्द घूम रहा है। याद दिला दें कि, मालती का जन्म समय से पहले हो गया था और उन्हें जन्म के बाद 100 दिनों तक एनआईसीयू में रखा गया था। हालांकि, अब मालती अपने माता-पिता के साथ हैं और स्टार पैरेंट्स अपने जीवन के हर दिन को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

priyanka

(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी से बादशाह तक, इन हस्तियों ने खरीदी हैं रोल्स रॉयस और मर्सिडीज जैसी महंगी कारें)

22 जुलाई 2022 को प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने जन्मदिन की पार्टी से कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं, इनमें प्रियंका को शहर के जीवन की हलचल से दूर एक शांत वातावरण में अपने प्रियजनों के साथ एक शानदार समय बिताते हुए देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने अपना विशेष दिन अपने पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस, मां मधु चोपड़ा, चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा और अन्य दोस्तों के साथ मनाया। तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि, वह अपने सपनों की जिंदगी जी रही हैं।

 priyanka birthday celebration photos

 priyanka birthday celebration photos

 priyanka birthday celebration photos

 priyanka birthday celebration photos

 priyanka birthday celebration photos

 priyanka birthday celebration photos

 priyanka birthday celebration photos

 priyanka birthday celebration photos

 priyanka birthday celebration photos

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत सलवार-कमीज पहनकर निकलीं आउटिंग पर, सादगी देख फैंस ने बरसाया प्यार)

इसके साथ ही प्रियंका ने कैप्शन में एक लंबा नोट लिखा, जो दिल को छू लेने वाला है। उन्होंने लिखा है, ''बस एक लड़की और उसका बर्थडे स्क्वाड। इतने प्यारे लोगों के साथ समय बिताने को लेकर आभारी हूं। कमाल का सेलिब्रेशन आयोजित किया गया, जिसे मेरे प्यार निक जोनस द्वारा किया गया। सबसे यादगार जन्मदिन के लिए तुम्हें धन्यवाद देने के लए मेरे पास शब्द नहीं है। तुम्हें वाकई पता है कि, प्यार कैसे करते हैं। मैं बहुत भाग्यशाली लड़की हूं। जन्मदिन पर मिले इतने प्यार के लिए आभारी हूं। इतने डीएम, सरप्राइज, कॉल्स, टेक्स्ट और बड़े हग ने दिन को और शानदार बना दिया। मुझे खास महसूस कराया। उन सभी का धन्यवाद जो मुझ तक पहुंचे। यह मेरी बाकी जिंदगी की शुरुआत है।''

 priyanka birthday celebration photos

हालांकि, जिस तस्वीर ने हमारा दिल जीत लिया, वह थी जिसमें प्रियंका अपनी बच्ची को पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। प्रियंका और निक की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस 6 महीने की हो गई हैं और उनके माता-पिता ने उनके विशेष दिन को सबसे प्यारे व नन्हे केक के साथ मनाया। तस्वीर में उनकी बेटी ने एक गुलाबी स्कर्ट पहनी हुई है, जिस पर '6 महीने' लिखा हुआ है और उन्होंने गॉगल्स व एक हेडबैंड के साथ अपने लुक को स्टाइल किया था। वहीं, दूसरी ओर निक हाथ में केक लिए हुए नजर आ रहे थे और यह बहुत ही क्यूट लग रहा था।

priyanka

20 जुलाई 2021 को हमें प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर मिली थी। अनमोल फोटो में प्रियंका को अपनी बच्ची को अपने दिल के करीब लिए हुए देखा जा सकता है। इसमें वह अपनी सबसे अच्छी दोस्त तमन्ना दत्त के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही थीं। अभिनेत्री ने कट आउट डिटेलिंग के साथ एक लाल गाउन पहना था और उनकी लाडली ने एक लाल रंग की फ्रॉक पहनी थी। मां-बेटी की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही थी।

priyanka

(ये भी पढ़ें- गजल अलघ पति वरुण के साथ हर पल को करती हैं एंजॉय, उनकी डेट नाइट्स होती है बेहद खास)

फिलहाल, हम प्रियंका-निक के साथ उनकी बेटी मालती की और तस्वीरें देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.