प्रियंका चोपड़ा के साथ कार में नजर आईं बेटी मालती, फोटो शेयर कर 'देसी गर्ल' ने लिखा- 'लो हम चले’

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी बेटी मालती मैरी जोनस की एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा के साथ कार में नजर आईं बेटी मालती, फोटो शेयर कर 'देसी गर्ल' ने लिखा- 'लो हम चले’

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopraइन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पसर्नल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी और परिवार के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Priyanka Chopra

(ये भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने भव्य अंदाज में मनाया पति निक जोनस का बर्थडे, लिखा रोमांटिक नोट)

निक जोनस की बेटी मालती मैरी जोनस की एक झलक पाने के लिए फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी बेटी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर शेयर की है, जो अब जमकर वायरल हो रही है। आइए आपको दिखाते हैं यह तस्वीर।

Priyanka Chopra

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने दिखाई अपने लिविंग रूम की झलक, सफेद फर्नीचर से ग्रे पर्दे तक, सब कुछ है शानदार)

पहले तो ये जान लीजिए कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को शादी रचाई थी। इसके बाद साल 2022 में कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था। मालती का जन्म समय से पहले हुआ था और उन्हें 100 दिनों तक एनआईसीयू में रखा गया था। हालांकि, अब मालती बिल्कुल फिट और ठीक हैं। अब उनकी मां प्रियंका अपनी बेटी के साथ जीवन के हर पल को संजो रही हैं।

Priyanka Chopra

अब आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर। दरअसल, 19 सितंबर 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर अपनी बेटी मालती मैरी की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में फिर एक बार एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का फेस छुपाया हुआ है। मालती मैरी जोनस की वायरल हो रही इस तस्वीर में केवल उनके प्यारे से पैर दिखाई दे रहे हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने पिंक कलर के जूते पहने हुए हैं।

Priyanka Chopra

(ये भी पढ़ें : ‘कुबूल है’ फेम एक्ट्रेस निशी सिंह का हुआ निधन, पति ने बताई आखिरी लम्हों की दर्द भरी दास्तां)

इससे पहले, 16 सितंबर 2022 को प्रियंका चोपड़ा की सबसे अच्छी दोस्त तमन्ना दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस की बेटी मालती और उनके परिवार के साथ एक अनदेखी तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में प्रियंका अपनी नन्ही परी को गोद में लिए हुए थीं और निक उन्हें हैरत से देख रहे थे। यह एक खूबसूरत पल था, जो कैमरे में कैद हो गया था। हालांकि, इस तस्वीर में भी मालती का चेहरा इमोजी से हाइड किया गया था।

Priyanka Chopra

खैर, अब देखना यह होगा कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी का चेहरा कब दुनिया को दिखाती हैं। प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी जोनस की इस नई तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.